एचटीसी ओशियन नोट में हो सकता है अनोखा एज सेंस फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 मार्च 2017 10:23 IST
साल की शुरुआत में एचटीसी ओशियन नोट नाम से एक फोन लीक हुआ था। इस फोन में कोई बटन ना होने और कॉन्टेक्सुअल यूआई होने का पता चला था। अब, एक ताजा लीक हुए स्क्रीनशॉट से आने वालें एचटीसी स्मार्टफोन के एक अनोखे 'एज सेंस' फ़ीचर का खुलासा हुआ है। इससे एचटीसी ओशियन नोट के बदले हुए यूआई और एक नए एज-कंट्रोल फ़ीचर का पता चलता है।

इवान ब्लास ने चीन की वेबसाइट से एक लिंक साझा किया जिस पर इन स्क्रीनशॉट और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई थी। एचटीसी के इस डिवाइस के स्क्रीनशॉट से इस समार्टफोन में एक 'एज सेंस' फ़ीचर के आने का पता लगता है जिससे यूआई में कुछ बदलाव होने का पता लगता है। इस स्मार्टफोन में घुमावदार किनारे और ऐसे फंक्शन दिए जा सकते हैं जो एक्सक्लूसिव तौर पर किनारों से ही पपरफॉर्म हो सकें। जैसे कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज की तरह- जिसमें ऑन और ऑफ टॉगल मौज़ूद था। या फिर हो सकता है कि यह पूरी तरह से एक नया फ़ीचर हो जो नए कंट्रोल के साथ आए जिसे डिवाइस के किनारों या डिस्प्ले के किनारों पर टैप कर इनेबल किया जा सके।
Advertisement
 

बाद वाली बात, इवान ब्लास द्वारा पहले लीक किए जा चुके एचटीसी ओशियन नोट के एक नए फ़ीचर से मिलती जुलती है। कॉन्सेप्ट वीडियो में एक नया एज-कंट्रोल इंटरफेस दिखाया गया है जहां एक किनारे पर एक फंक्शन स्क्रॉलर है जिससे यूज़र सिर्फ एक फ्लिक से ही कई सारे शॉर्टकट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चीन की साइट पर भी 'एज सेंस' और 'सेंस टच' जैसे फ़ीचर बताए गए हैं। जिन्हें पहले भी एचटीसी ओशियन नोट के एक लीक में बताया गया था। इस साइट पर आने वाले एचटीसी डिवाइस (एचटीसी ओशियन नोट) के स्पेसिफिकेशन का जिक्र है। एचटीसी ओसन नोट में 5.5 इंच डिस्प्ले और एक स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है। इस फोन में 4 जीबी या 6 जीबी रैम दिया जा सकता है। इसके अलावा टिप्सटर ने पुष्टि की है कि आने वाला फोन डेड्रीम सपोर्ट से लैस होगा। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 औक एक स्पेशल सेंस एआई असिस्टेंट के साथ आएगा। यह मजेदार बात है, क्योंकि एचटीसी फोन में गूगल असिस्टेंट के इंटीग्रेट होने की उम्मीद थी लेकिन नए लीक से कुछ और ही कहानी बयां होती है। एचटीसी को दूसरे एआई को टक्कर देने के लिए अपने एआई असिस्टेंट को बहुत ज्यादा बेहतर बनाना होगा।
Advertisement

पिछले लीक की बात करें, तो एचटीसी ओशियन लीक में हेडफोन जैक ना होने की उम्मीद है। इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय कार्ड स्लॉट दिए जा सकते हैं। इस फोन के 12 जनवरी को लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। फिलहाल, फोन के लॉन्च से जुड़ी किसी जानकारी का पता नहीं चला है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.