Octa-Core प्रोसेसर वाला HTC Desire 826 Dual SIM स्मार्टफोन लॉन्च

Octa-Core प्रोसेसर वाला HTC Desire 826 Dual SIM स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
भारत मे One ME Dual SIM हैंडसेट लॉन्च करने के कुछ दिनों के अंदर ही HTC ने गुरुवार को Desire 826 स्मार्टफोन पेश किया। इस फोन की कीमत 26,900 रुपये है। The HTC Desire 826 Dual SIM स्मार्टफोन महीने के अंत तक बड़े रिटेलरों के पास उपलब्ध हो जाएगा। वहीं, अन्य देशों में यह फोन आने वाले महीनों में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि 25,990 रुपये की कीमत वाला HTC Desire 826 का सिंगल सिम मॉडल अप्रैल महीने में लॉन्च किया जा चुका है।

सिंगल सिम और डुअल सिम Desire 826 के फीचर लगभग एक जैसे हैं, दोनों में सिर्फ सिम स्लॉट का फर्क है, जो नाम से ही साफ है।

HTC Desire 826 Dual SIM में Android 5.0 Lollipop ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इसके ऊपर कंपनी ने HTC Sense UI दिया है। फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले है।

फोन की स्मूथ रनिंग के लिए octa-core (1.5GHz quad-core और 1.0GHz quad-core) 64-bit Qualcomm Snapdragon 615 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ में है Adreno 405 GPU और 2जीबी का रैम। फोन में 13 मेगापिक्सल (f/2.2) का रियर कैमरा है, जिसके साथ है 28mm का लेंस, BSI सेंसर और एलईडी फ्लैश। फोन में 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। Desire 826 की 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Desire 826 Dual SIM स्मार्टफोन में 4जी LTE, ब्लूटूथ 4.0, Wi-Fi, GPS/ A-GPS और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। हैंडसेट में 2600mAh की बैटरी है। हाल में लॉन्च हुए अन्य HTC स्मार्टफोन की तरह Desire 826 में HTC's Dot View के लिए सपोर्ट है। हैंडसेट का ब्लू लैगून और व्हाइट बर्च कलर वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होगा। म्यूजिक लवर्स के लिए Desire 826 Dual SIM में Dolby Audio के डुअल फ्रंट फेसिंग स्टीरियो स्पीकर हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »