HTC Desire 12s लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

कुछ महीने पहले HTC Desire 12 को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने ताइवानी मार्केट में HTC Desire 12s को लॉन्च किया है। यह हैंडसेट एचटीसी डिज़ायर 12 का थोड़ा कमज़ोर वर्ज़न है और डिज़ाइन भी थोड़ा अलग है।

HTC Desire 12s लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • एचटीसी डिज़ायर 12एस में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित एचटीसी सेंस है
  • स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर से लैस है HTC Desire 12s
  • HTC Desire 12s बजट रेंज का स्मार्टफोन है
विज्ञापन
कुछ महीने पहले HTC Desire 12 को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने ताइवानी मार्केट में HTC Desire 12s को लॉन्च किया है। यह हैंडसेट एचटीसी डिज़ायर 12 का थोड़ा कमज़ोर वर्ज़न है और डिज़ाइन भी थोड़ा अलग है। HTC Desire 12s में ट्रेडिशनल डिस्प्ले है। टॉप और बॉटम पर अब भी काफी बेज़ल है। फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में हाफ-टेक्सचर्ड बैकपैनल है।
 

HTC Desire 12s कीमत

एचटीसी डिज़ायर 12एस को ताइवानी मार्केट में 5,990 ताइवानी डॉलर (करीब 13,900 रुपये) में बेचा जाएगा। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,990 ताइवनी डॉलर (करीब 16,200 रुपये) में बेचा जाएगा। इस फोन को ब्लैक, सिल्वर और लाल रंग में बेचा जाएगा। HTC Desire 12s में टॉप और बॉटम में काफी बेज़ल है। फ्रंट और बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैकपैनल रिबिड फिनिश के साथ आता है, ताकि बेहतर ग्रिप मिले। पावर बटन फोन के दायें किनारे पर है। वॉल्यूम बटन डिवाइस के बायें किनारे पर हैं।
 

HTC Desire 12s स्पेसिफिकेशन

एचटीसी डिज़ायर 12एस में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित एचटीसी सेंस है। यह डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 हैं। हैंडसेट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर से लैस है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश, एफ/ 2.0 अपर्चर और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 3,075 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास सेंसर, मैगनेटिक सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। HTC Desire 12s का डाइमेंशन 154.2x72.7x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3075 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »