एचटीसी 10 में होगा शानदार कैमरा, नए टीजर में कंपनी का दावा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2016 15:06 IST
एचटीसी ने हाल ही में आने वाले स्मार्टफोन के टीजर वीडियो में बूमसाउंड टेक्नोलॉजी होने की बात कही थी। अब कंपनी ने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर नया टीजर वीडियो जारी किया है। एचटीसी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन 12 अप्रैल को लॉन्च होगा। नए टीजर में इस दिग्गज ताइवानी कंपनी ने हैंडसेट के कैमरे की तारीफ की है।

कंपनी ने बुधवार को नया टीजर वीडियो ट्वीट किया और कहा, ''हम पर तस्वीर और वीडियो को परफेक्ट बनाने का जुनून है। आप यह खुद देखेंगे।'' इस वीडियो में एचटीसी 10 के कैमरे से लिए गए कई शॉट देखे जा सकते हैं। हालांकि, यह वीडियो ट्विटर पर कंप्रेस है इसलिए अभी इसकी इमेज क्वालिटी और दूसरी जानकारी के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। वीडियो में कैमरे में बर्स्ट शॉट, हाई-स्पीड शॉट और लैप्स मोड के अलावा अल्ट्रापिक्सल सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग होने की बात कही गई है।
 
इससे पहले दावा किया गया था कि एचटीसी 10 में एलईडी फ्लैश के साथ अब तक का सबसे बेहतर 12 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा होगा। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे से जहां 4के रिजॉल्यूशन वीडियो वहीं फ्रंट कैमरे से 2के रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। डिवाइस के कैमरे को लेकर इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं मिली है।

याद दिला दें कि, एचटीसी वन एम9 में कंपनी ने सैफायर कनर लेंस, बीएसआई सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर, डुअल-एलईडी फ्लैश और 4के रिकॉर्डिंग के साथ 20 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया था।
Advertisement

एचटीसी 10 के दूसरे स्पेसिफिकेशन को लेकर भी चर्चा है। एचटीसी 10 में (1440 x2560 पिक्सल) 5.1 इंच क्यूएचडी रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। एचटीसी 12 अप्रैल को यह स्मार्टफोन लॉन्च करेगी और 15 अप्रैल से फोन के बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है। हालांकि फोन के 15 अप्रैल से सिर्फ ताइवान में ही उपलब्ध होने की खबरे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 10, Android, Camera, HTC, HTC 10, HTC Mobiles, HTC Smartphones, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.