Password मजबूत कैसे बनेगा? जो नहीं होगा आसानी से लीक, यहां जानें

डिजिटल युग में खुद को सुरक्षित रखने के लिए कई चीजों का ध्यान रखना होता है।

Password मजबूत कैसे बनेगा? जो नहीं होगा आसानी से लीक, यहां जानें

Photo Credit: Unsplash/Towfiqu barbhuiya

ख़ास बातें
  • डिजिटल युग में खुद को सुरक्षित रखने के लिए कई चीजों का ध्यान रखा जाता है।
  • मजबूत पासवर्ड में आपको कम से कम 12-15 अक्षरों का चयन करना चाहिए।
  • ऑनलाइन अकाउंट के लिए एक अलग और अनोखा पासवर्ड उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

डिजिटल युग में खुद को सुरक्षित रखने के लिए कई चीजों का ध्यान रखना होता है। इसमें सबसे अहम चीजों में से एक अपने डिवाइस, ईमेल अकाउंट, अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स, बैंक ऐप/ वेबसाइट लॉगिन, ऑफिस के सॉफ्टवेयर और टूल आदि के लिए मजबूत पासवर्ड बनाना और समय-समय पर बदलते रहना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आप खुद को सिक्योर रखा चाहते हैं तो एक ऐसा पासवर्ड तैयार करना चाहिए जिसमें लंबे, अनोखे और जटिल संयोजन के साथ अक्षरों का उपयोग किया जाएगा। इसमें निजी जानकारी या सामान्य शब्दों का उपयोग नहीं होना चाहिए। एक मजबूत पासवर्ड ऐसा हो, जिसे आप याद भी रख पाएं और दूसरे व्यक्ति उसका अनुमान न लगा पाएं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैसे बनाएं एक मजबूत पासवर्ड

पासवर्ड की लंबाई: एक मजबूत पासवर्ड में आपको कम से कम 12-15 अक्षरों का चयन करना चाहिए, क्योंकि पासवर्ड जितना लंबा होगा उतना ही बेहतर होगा।

कठिन पासवर्ड: पासवर्ड को कठिन बनाने के लिए बड़े अक्षरों, छोटे अक्षरों, संख्याओं और प्रतीकों जैसे !, @, #, $, %  आदि का उपयोग होना चाहिए।

यूनिक पासवर्ड: आपको हर ऑनलाइन अकाउंट के लिए एक अलग और अनोखा पासवर्ड उपयोग करना चाहिए, क्योंकि अगर एक जगह पासवर्ड हैक हुआ तो बाकि जगह सुरक्षा बरकरार रहेगी।

निजी जानकारी: पासवर्ड में कभी भी अपनी निजी जानकारी जैसे कि जन्मतिथि, अपने या परिवार के नाम, पालतू जानवरों के नाम, अपने इलाके के नाम, सामान्य शब्दों या जैसे 1234 या qwerty आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।

पासफ्रेज का उपयोग: पासवर्ड को मजूबत बनाने के साथ-साथ यादगार बनाने के लिए आप किसी गीत की लाइन के साथ अपने अनुसार शब्दों और नंबर का चयन कर सकते हैं।

मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA): पासवर्ड को सुरक्षित बनाने के साथ सिक्योरिटी की एक अतिरिक्त परत जोड़ने के लिए MFA चालू कर सकते हैं। इसमें आपके पासवर्ड के अलावा एक दूसरे वेरिफिकेशन के लिए फोन पर भेजे गए कोड की जरूरत होती है।

पासवर्ड सुरक्षित रखें: कभी भी अपने पासवर्ड को किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ईमेल या इंस्टेंट मैसेज आदि के जरिए भी नहीं भेजना चाहिए। अगर आप लिखना चाहते हैं तो आप अपने किसी बंद या प्राइवेट स्थान पर स्टोर कर सकते हैं। 

सामान्य गलतियां न करें: मजबूत पासवर्ड में सीधे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बल्कि उसकी जगह पर आपको a के लिए @ या o के लिए 0 का उपयोग करना चाहिए। इससे पासवर्ड जटिल हो जाता है और अंदाजा लगाना आसान नहीं होता है।

पासवर्ड मैनेजर: आप पासवर्ड मैनेजर के जरिए अपने लिए ऑटोमैटिक लंबे, कठिन और यूनिक पासवर्ड बना सकते हैं। पासवर्ड को एन्क्रिप्टेड वॉल्ट में सुरक्षित तरीके से स्टोर कर सकते हैं।

पासवर्ड नियमित रूप से बदलें: अगर आपने किसी अकाउंट या टूल के लिए एक पासवर्ड तैयार किया है तो उसे 2-3 महीने के अंतराल पर बदलने रहना चाहिए। कभी भी किसी पासवर्ड पर हमेशा टिके नहीं रहना चाहिए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  3. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  4. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  5. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  6. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  7. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  8. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
  9. 13MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. भारत में प्रति महीने 31GB डेटा खपत कर रहे लोग! 5G ट्रैफिक में 70% उछाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »