• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 15000mAh बैटरी, 1200 घंटे स्टैंडबाय टाइम के साथ Hotwav W10 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

15000mAh बैटरी, 1200 घंटे स्टैंडबाय टाइम के साथ Hotwav W10 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Hotwav W10 की सेल 27 जून से शुरू होगी।

15000mAh बैटरी, 1200 घंटे स्टैंडबाय टाइम के साथ Hotwav W10 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन को 1 जुलाई तक $99.99 (लगभग 8,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Hotwav W10 की सेल 27 जून से शुरू होगी।
  • स्मार्टफोन में एचडी प्लसरेजॉल्यूशन के साथ 6.53 इंच डिस्प्ले दिया गया है।
  • यह Mediatek Helio A22 SoC से लैस है।
विज्ञापन
Hotwav W10 रग्ड स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड की मजबूती और वॉटर रसिस्टेंट डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। फोन का सबसे बडा़ आकर्षण इसकी 15,000mAh की बैटरी है। इसके लिए कंपनी ने दावा किया है कि सिंगल चार्ज में इसकी बैटरी 1200 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें सेल्फी कैमरा वाटरड्रॉप नॉच के अंदर फिट किया गया है। पावर के लिए यह क्वाड-कोर चिपसेट के साथ आता है। इसकी सेल 27 जून से शुरू होगी। लॉन्च के समय एक लिमिटिड टाइम ऑफर भी दिया जाएगा जिससे फोन को डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। 
 

Hotwav W10 price, availability

जैसा कि पहले बताया गया है, Hotwav W10 की सेल 27 जून से शुरू होगी। फोन को AliExpress से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत $99.99 (लगभग 8,000 रुपये) है, जो कि 1 जुलाई तक मान्य है। उसके बाद फोन की कीमत $139 (लगभग 11,000 रुपये) होगी। इसे ग्रे और ऑरेंज कलर्स में खरीदा जा सकेगा। 
 

Hotwav W10 specifications, features

Hotwav W10 रग्ड स्मार्टफोन में एचडी प्लस (720x1,600 पिक्सल) रेजॉल्यूशन के साथ 6.53 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह Mediatek Helio A22 SoC से लैस है जिसे 4GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 512GB तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाई भी जा सकती है। स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है।

Hotwav W10 में 15,000mAh की विशाल बैटरी है, जिसके लिए दावा किया गया है कि यह 28 घंटे का बिना रुके वीडियो प्लेबैक दे सकती है। बैटरी में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और रिवर्स चार्जिंग फीचर भी है।  इसे MIL-STD810H सर्टिफिकेशन प्राप्त है जिससे फोन काफी टिकाऊ बन जाता है। वॉटर रसिस्टेंस के लिए इसे IP68 और IP69K रेटिंग दी गई है। फोन में GPS, GLONASS, Beidou और Galileo जैसे फीचर्स भी हैं। डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक भी दिया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hotwav W10, Hotwav W10 price, Hotwav W10 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  2. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  3. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  6. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  7. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  8. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  9. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  10. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »