• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor 2024 में लॉन्च करेगा ये तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, Magic Flip का बैटरी साइज हुआ लीक, जानें सबकुछ

Honor 2024 में लॉन्च करेगा ये तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, Magic Flip का बैटरी साइज हुआ लीक, जानें सबकुछ

Honor Magic V3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC से लैस होगा, जिसे 2024 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।  

Honor 2024 में लॉन्च करेगा ये तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, Magic Flip का बैटरी साइज हुआ लीक, जानें सबकुछ

Photo Credit: Honor

Honor Magic V2 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर है।

ख़ास बातें
  • Honor Magic Flip में 2,420mAh और 1,980mAh डुअल सेल बैटरी है।
  • Honor Magic V3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC से लैस होगा।
  • Honor Magic Flip कंपनी का पहला क्लैमशेल फोल्डिंग स्मार्टफोन होगा।
विज्ञापन
Honor आने वाले साल में कई नए फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। हाल ही में आई एक लीक से ऐसे ही एक मॉडल की बैटरी स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। इसके अलावा 2024 के लिए लॉन्च होने वाले नए फोल्डेबल फोन की संख्या का भी सुझाव मिला है। यहां हम आपको Honor के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं।


Honor Magic Flip देगा दस्तक


चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने अक्टूबर में अपने नए फोल्डेबल डिवाइस के तौर पर Magic Vs 2 लॉन्च किया था। अब टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने आगामी Honor Magic Flip और Honor के 2024 फोल्डेबल लाइनअप के बारे में कुछ जानकारी प्रदान की है। अब तक कंपनी ने Magic V सीरीज के साथ Galaxy Z Fold 5 जैसे नोटबुक फोल्डिंग डिजाइन की घोषणा की है। लेकिन Honor Magic Flip इसका पहला क्लैमशेल फोल्डिंग स्मार्टफोन होगा।

इसके अलावा कंपनी फ्लेक्सिबल डिस्प्ले वाले तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रही है। इसमें Magic Flip एक कॉम्पैक्ट फोल्डिंग फोन और एक इनवर्ड और आउटवर्ड शामिल है। कथित तौर पर कॉम्पैक्ट डिवाइस को Honor V Purse 2 कहा जाता है, जबकि इनवर्ड फोल्डिंग मॉडल नेक्स्ट जनरेशन का फ्लैगशिप Magic V3 हो सकता है। डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Magic Flip में 2,420mAh और 1,980mAh डुअल सेल बैटरी है। इससे इसे कंबाइंड 4,500Ah रेटिंग मिलती है।

अगर ऐसा होता है तो Magic Flip मौजूदा बाजार में सबसी बड़े बैटरी वाला फ्लिप फोन होगा। टिपस्टर ने यह भी कहा कि Honor अपने नेक्स्ट जनरेशन के फ्लैगशिप फोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी और वेरिएबल अपर्चर जैसे कुछ नए फीचर्स लाने का प्लान बना रहा है। Magic V3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC से लैस होगा, जिसे 2024 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »