Honor X30 की तस्वीरें हुई लीक, डिज़ाइन और कलर ऑप्शन की मिली जानकारी

बता दें, Honor X30i और Honor X30 Max स्मार्टफोन को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। दोनों ही फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर से लैस थे, जिसमें 256 जीबी तक स्टोरेज मिला था।

Honor X30 की तस्वीरें हुई लीक, डिज़ाइन और कलर ऑप्शन की मिली जानकारी
ख़ास बातें
  • Honor X30 स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • हॉनर एक्स30 के बैक में मिलेगा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल
  • Honor X30i और Honor X30 Max हो चुके हैं लॉन्च
विज्ञापन
Honor X30 स्मार्टफोन 16 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जाने वाला है। लॉन्च से पहले फोन की लाइव तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसमें फोन के डिज़ाइन को देखा जा सकता है। लीक रेंडर्स से मालूम चला है कि फोन ब्लैक, सिल्वर/व्हाइट और गोल्ड कलर ऑप्शन में दस्तक देगा। बता दें, Honor X30i और Honor X30 Max स्मार्टफोन को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। दोनों ही फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर से लैस थे, जिसमें 256 जीबी तक स्टोरेज मिला था। आगामी फोन स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है।

Honor X30 स्मार्टफोन के 16 दिसंबर लॉन्च से पहले चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर फोन की लाइव तस्वीरों को लीक किया गया है। इन तस्वीरों के जरिए फोन के डिज़ाइन की जानकारी मिलती है।

डिज़ाइन की बात करें, तो फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन देखा जा सकत है, जिसके किनारे पर पतले बेजल्स मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मौजूद है, जिसमें तीन कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश स्थित है। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इन रेंडर्स में फोन ब्लैक, सिल्वर/व्हाइट और गोल्ड कलर ऑप्शन में देखा गया है।

पहले सामने आ चुके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन होगा। इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट भी मिलेगा।

इसके अलावा, फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फुल स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी के लिए 16 दिसंबर तक का इंतजार करना होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »