Honor X10 फोन 5G सपोर्ट और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च, ये हैं खासियतें

Honor X10 में 397 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 92 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ 6.63 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है।

Honor X10 फोन 5G सपोर्ट और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च, ये हैं खासियतें

Honor X10

ख़ास बातें
  • Honor X10 में दिया गया है Kirin 820 चिपसेट और 8 जीबी तक रैम
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है नया हॉनर स्मार्टफोन
  • किफायती दाम में 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट लाता है नया हॉनर एक्स10
विज्ञापन
Honor X10 को एक ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च कर दिया गया है। हॉनर एक्स10 के साथ कंपनी का उद्देश्य गाहकों को कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी का लाभ देना है। स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ-साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस आता है। इसमें सेल्फी कैमरा के लिए पॉप-अप डिज़ाइन शामिल है। Honor X10 तीन रंग के विकल्पों में आता है और कंपनी ने इसे तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।
 

Honor X10 price and availability

हॉनर एक्स10 को चीनी ई-कॉमर्स साइट Vmall पर लिस्ट किया गया है। इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 20,200 रुपये) है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 2,199 चीनी युआन (लगभग 23,400 रुपये) और 2,399 चीनी युआन (लगभग 25,500 रुपये) है। फोन तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा, लाइटस्पीड सिल्वर, प्रोबिंग ब्लैक और रेसिंग ब्लू। Honor X10 के लिए ऑर्डर चीन में लाइव है और फोन 26 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

अभी तक फोन की भारत समेत अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

Honor X10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर एक्स10 एंड्रॉयड 10 पर आधारित मैजिकयूआई 3.1.1 पर चलाता है। इसमें 397 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 92 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ 6.63 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। फोन ऑक्टा-कोर Kirin 820 चिपसेट पर काम करता है और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम सपोर्ट करता है।

Honor X10 के रियर में तीन कैमरे और फ्रंट में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैक पर एफ/1.8 अपर्चर के साथ 40-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर शामिल है। सामने की तरफ पॉप-अप सिस्टम वाला एक 16-मेगापिक्सल सेंसर दिया है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।


Honor X10 में 128 जीबी तक स्टोरेज विकल्प शामिल हैं, जिसे एनएम कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी सपोर्ट, 4जी एलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस, 3.5 मिलीमीटर हैडफोन जैक, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। स्मार्टफोन 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस 4,300mAh बैटरी के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 163.7x76.5x8.8 मिलीमीटर और वज़न 203 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.63 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 820
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  2. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  3. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  4. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  5. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  7. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  9. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  10. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »