Honor V30 से उठेगा 26 नवंबर को पर्दा, डुअल होल-पंच डिस्प्ले से होगा लैस

Honor V30 Launch Date: हॉनर वी30 लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। लॉन्च तारीख के अलावा आगामी Honor ब्रांड के इस हैंडसेट का टीज़र पोस्टर भी सामने आ गया है, जानें।

Honor V30 से उठेगा 26 नवंबर को पर्दा, डुअल होल-पंच डिस्प्ले से होगा लैस

Photo Credit: Weibo/ Honor

Honor V30 Launch Date: हॉनर वी30 होगा 26 नवंबर को लॉन्च, जानें

विज्ञापन
Honor V30 Launch Date: हॉनर वी30 से संबंधित कई लीक पहले सामने आ चुके हैं लेकिन अब Honor ने अपने आगामी हैंडसेट हॉनर वी30 लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। Honor V30 स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 26 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। सामने आए टीज़र पोस्टर से इस बात का पता चला है कि आगामी हॉनर हैंडसेट में डुअल होल-पंच डिस्प्ले है। पहले लीक से इस का पता चला था कि आगामी हॉनर स्मार्टफोन में किरिन 990 प्रोसेसर और 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर हो सकता है। पहले Honor V30 Pro वेरिएंट से संबंधित जानकारी भी लीक हो चुकी है लेकिन फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि आखिर इस हैंडसेट को कब लॉन्च किया जाएगा।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर Honor ने हॉनर वी30 लॉन्च डेट की घोषणा की है। Honor V30 का लॉन्च इवेंट बीजिंग में आयोजित किया जाएगा। हॉनर वी30 के टीज़र पोस्टर से डिवाइस के फ्रंट पैनल की झलक मिली है। पोस्टर को देखने से पता चलता है कि फोन में डुअल होल-पंच डिस्प्ले है और सेल्फी के लिए कटआउट डिस्प्ले के ऊपरी हिस्से के बायीं तरफ है।

पोस्ट से इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि चीन में हॉनर वी30 (Honor V30) 5G सपोर्ट के साथ आएगा। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट से इस बात का पता चला था कि हॉनर वी30 में किरिन 990 5जी चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा और यह NSA और SA 5G नेटवर्क के साथ कंपैटिबल होगा।

आगामी हॉनर हैंडसेट के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं और इसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 60 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 22.5 वॉट सुपरचार्ज सपोर्ट के साथ आ सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »