Honor Play 7 लॉन्च, इस बजट फोन में है 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपने घरेलू मार्केट में नए बजट स्मार्टफोन Honor Play 7 को लॉन्च किया है। अहम खासियतों की बात करें तो यह हैंडसेट 18:9 डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 3020 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

Honor Play 7 लॉन्च, इस बजट फोन में है 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा
ख़ास बातें
  • Honor Play 7 13 मेगापिक्सल के सीमॉस सेंसर के साथ आता है
  • हॉनर प्ले 7 की कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,400 रुपये) है
  • Honor Play 7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपने घरेलू मार्केट में नए बजट स्मार्टफोन Honor Play 7 को लॉन्च किया है। अहम खासियतों की बात करें तो यह हैंडसेट 18:9 डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 3020 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। घरेलू मार्केट में हॉनर प्ले 7 की कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,400 रुपये) है। हॉनर प्ले 7 को अभी ब्लैक, गोल्ड और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। बता दें कि भारत में अगले हफ्ते Honor 7A और Honor 7C लॉन्च होंगे। ये हैंडसेट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिकेंगे।
 

Honor Play 7 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Honor Play 7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 2 जीबी रैम।

कैमरा डिपार्टमेंट में Honor Play 7 13 मेगापिक्सल के सीमॉस सेंसर के साथ आता है। यह डुअल टोन एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ, ऑटोफोकस और 4x डिज़िटल ज़ूम से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह सॉफ्ट लाइट एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरे में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ब्यूटी मोड है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। बैटरी 3020 एमएएच की है।

हॉनर 7 प्ले के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 4.2, ग्लोनास, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर या फेस रिकग्निशन नहीं है। Honor Play 7 का डाइमेंशन 146.5x70.9x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 142 ग्राम।
 

Honor Play 7 फीचर

हॉनर के इस फोन में आइ प्रोटेक्शन मोड है। यह डिस्प्ले पर ब्लू लाइट फिल्टर अप्लाई करता है। फोन में स्मार्ट वॉल्यूम कंट्रोल फंक्शन, थ्री फिंगर स्क्रीनशॉट और डबल टैप जैसे गेस्चर सपोर्ट हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6739
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »