64MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Honor Play 5, कंपनी ने किया कंफर्म

Honor Play 5 स्मार्टफोन 18 मई को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि कुछ दिन पहले कंपनी ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के माध्यम से की थी।

64MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Honor Play 5, कंपनी ने किया कंफर्म

Honor Play 5 स्मार्टफोन 18 मई को लॉन्च किया जाएगा

ख़ास बातें
  • Honor Play 5 डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • हॉनर प्ले 5 फोन 18 मई को होगा लॉन्च
  • फोन में मिलेगा 66 वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
Honor Play 5 स्मार्टफोन 18 मई को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि कुछ दिन पहले कंपनी ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के माध्यम से की थी। वहीं, अब जब स्मार्टफोन लॉन्च में बस कुछ ही दिन बचे हैं, कंपनी फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर रही है। कंपनी ने अपनी वीबो अकाउंट के माध्यम से सार्वजनिक कर दिया है कि हॉनर प्ले 5 स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस होगा। इसके अलावा, फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा।

Honor ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर जानकारी दी है कि Honor Play 5 स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होने वाला है। हालांकि, कंपनी ने फोन के बाकि तीन कैमरा सेंसर की जानकारी फिलहाल नहीं दी है। आपको बता दें, हाल ही में टिप्सटर द्वारा भी हॉनर प्ले 5 के फुल स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक की गई थी, जिसमें कहा गया था कि यह फोन 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। हालांकि, टिप्सटर का कहना था कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, लेकिन अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह फोन तीन नहीं बल्कि चार कैमरे के साथ दस्तक देगा।

इसके अलावा, टिप्सटर ने जानकारी दी थी कि Honor Play 5 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद होगा। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 3,800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 66 वॉट रैपिड चार्जिंग मौजूद होगी। फोन 7.46mm मोटा और 179 ग्राम भारी हो सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले फोन का रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ था, जिसमें देखा गया था कि फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन के पिछले हिस्से पर आयतकार का कैमरा मॉड्यूल स्थित होगा। वॉल्यूम बटन को फोन के बाएं किनारे पर जगह दी जाएगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  5. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  6. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »