• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा के साथ Honor Play 5 जल्द हो सकता है लॉन्च, ऑनलाइन लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!

64MP कैमरा के साथ Honor Play 5 जल्द हो सकता है लॉन्च, ऑनलाइन लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!

रिपोर्ट के अनुसार, Honor Play 5 फोन में 3,800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 66 वॉट रैपिड चार्जिंग मौजूद होगी। फोन 7.46mm मोटा और 179 ग्राम भारी हो सकता है।

64MP कैमरा के साथ Honor Play 5 जल्द हो सकता है लॉन्च, ऑनलाइन लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!

Honor Play 5 फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+ ओलेड डिस्प्ले मिल सकता है

ख़ास बातें
  • Honor Play 5 डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • हॉनर प्ले 5 में मिल सकता है 66 वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट
  • फोन की बैटरी 3,800 एमएएच की हो सकती है
विज्ञापन
Honor Play 5 कंपनी का कथित रूप से आगामी स्मार्टफोन है, जिसके फुल स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इससे पहले फोन का रेंडर भी सामने आया था। रेंडर और फिर अब स्पेसिफिकेशन का लीक होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि Honor Play 5 को कंपनी जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन में ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा फोन डायमेंसिटी प्रोसेसर से लैस होगा और फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में टिप्सटर Digital Chat Station का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि Honor Play 5 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 3,800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 66 वॉट रैपिड चार्जिंग मौजूद होगी। फोन 7.46mm मोटा और 179 ग्राम भारी हो सकता है।

जैसे कि हमने बताया यह इससे पहले फोन का रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ था, जिसमें देखा गया था कि फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन के पिछले हिस्से पर आयतकार का कैमरा मॉड्यूल स्थित होगा। वॉल्यूम बटन को फोन के बाएं किनारे पर जगह दी जाएगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »