5,000mAh की बैटरी, 6.74 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Honor Play 10 

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच (720 × 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया गया है। यह Android Go Edition पर चलता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 सितंबर 2025 18:11 IST
ख़ास बातें
  • Honor की Play सीरीज में यह नया स्मार्टफोन है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 दिया गया है
  • कंपनी ने Honor Play 10 के लॉन्च या उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है

यह Android Go Edition पर चलता है

Photo Credit: Honor Via GSMArena

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने मिड-रेंज में Honor Play 10 को लॉन्च किया है। Honor की Play सीरीज में यह नया स्मार्टफोन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके दोनों कैमरा 1,080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने Honor Play 10 के लॉन्च या उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है। 

GSMArena ने एक रिपोर्ट में Honor Play 10 के लॉन्च की जानकारी दी है। यह स्मार्टफोन 3 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज और 4 GB + 128 GB के वेरिएंट्स में लाया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इसे Starry Purple, Ocean Cyan और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस रिपोर्ट में इसकी प्राइसिंग की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कंपनी ने Honor Play 10 के लॉन्च या उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है। इस रिपोर्ट को प्रकाशित किए जाने पर यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट या प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर्स की साइट पर लिस्टेड नहीं था। Honor ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी इस स्मार्टफोन के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। 

Honor Play 10 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच (720 × 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया गया है। यह Android Go Edition पर चलता है। Honor Play 10 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 है। GSMArena ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को MicroSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Honor Play 10 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके दोनों कैमरा 1,080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। 

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Honor Play 10 की 5,000 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 167.7 × 77.7 × 8.55 mm और भार लगभग 189 ग्राम का है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.