Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी

Honor ने 10,690 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली नई बैटरी का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। इस बैटरी की सामान्य कैपेसिटी 11,000 mAh की होगी। यह किसी स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी में शामिल होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026 17:09 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में Honor Power 2 को 10,080 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था
  • Honor की Win सीरीज में 10,000 mAh की बैटरी दी गई है
  • पिछले कुछ महीनों में अधिक कैपेसिटी वाले स्मार्टफोन्स का ट्रेंड बढ़ा है

इस वर्ष की शुरुआत में Honor Power 2 को 10,080 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था

चाइनीज हैंडसेट मेकर Honor ने अधिक बैटरी कैपेसिटी वाले स्मार्टफोन्स का ट्रेंड शुरू किया है। हाल ही में Honor Power 2 को 10,080 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी की योजना इससे भी अधिक बैटरी कैपेसिटी वाला स्मार्टफोन जल्द पेश करने की है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने दावा किया है कि Honor ने 10,690 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली नई बैटरी का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। इस बैटरी की सामान्य कैपेसिटी 11,000 mAh की होगी। यह किसी स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी में शामिल होगी। हालांकि, इस टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन का मॉडल नहीं बताया है। इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स के कमेंट्स से यह Honor Power सीरीज का स्मार्टफोन होने का संकेत मिल रहा है। 

Advertisement

इस वर्ष की शुरुआत में Honor Power 2 को चीन में 10,080 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी सिंगल चार्ज में 14.2 घंटे की गेमिंग और लगभग 17.3 घंटे का नेविगेशन उपलब्ध करा सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच (1,200 x 2,640 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 3,840 Hz की PWM डिमिंग और लो ब्लू लाइट को सपोर्ट करता है।  यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। Honor Power 2 में MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट और Mali-G720 MC8 GPU दिया गया है। 

Honor की Win सीरीज में 10,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह बैटरी सिंगल चार्ज में लगभग 16.4 घंटे की गेमिंग और 31.3 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग उपलब्ध करा सकती है। कुछ अन्य स्मार्टफोन कंपनियां भी अधिक बैटरी कैपेसिटी वाले स्मार्टफोन्स पेश करने की तैयारी कर रही हैं। OnePlus Nord 6 में 9,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस वर्ष जनवरी में लॉन्च किए गए Realme P4 Power 5G में भी 10,001 mAh की दमदार बैटरी है। यह बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग, 27 W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच 1.5K AMOLED HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.