Honor Magic V6 में डुअल LED फ्लैश के साथ होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इंटरनेशनल मार्केट में Honor Magic V6 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) की शुरुआत से एक दिन पहले 1 मार्केट को लॉन्च किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 फरवरी 2026 22:46 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic V6 में सर्कुलर रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरा और डुअल LED फ्लैश है
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Honor Magic V5 की जगह लेगा

यह पिछले वर्ष फरवरी में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किए गए Honor Magic V5 की जगह लेगा

Photo Credit: Honor

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Honor Magic V6 में सर्कुलर रियर कैमरा यूनिट में ट्रिपल कैमरा और डुअल LED फ्लैश होगा। यह पिछले वर्ष फरवरी में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किए गए Honor Magic V5 की जगह लेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का रेड कलर में खुलासा किया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Honor ने आगामी स्मार्टफोन का डिजाइन दिखाया है। कंपनी की वेबसाइट पर भी Honor Magic V6 के लिए एक लैंडिंग पेज पर इस स्मार्टफोन को विभिन्न एंगल्स से दिखाया गया है। यह स्मार्टफोन रेड कलर में है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में सर्कुलर रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसमें तीन कैमरा और डुअल LED फ्लैश है। Honor Magic V6 में हिंजेज थिन दिख रही हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इसमें थिन बेजेल्स दिख रहे हैं। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। 

Advertisement

इंटरनेशनल मार्केट में Honor Magic V6 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) की शुरुआत से एक दिन पहले 1 मार्केट को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Honor Robot फोन और कंपनी का पहला ह्युमनॉइड रोबोट भी पेश किया जाएगा।  Honor Magic V5 में 7.95 इंच 2K 8T LTPO डिस्प्ले (2,172 × 2,352 पिक्सल्स ) है। इसमें 6.45 इंच 8T LTPO OLED सेकेंडरी डिस्प्ले (1,060 × 2,376 पिक्सल्स) दिया गया है। ये दोनों डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल और 4,320 Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करते हैं। 

Honor Magic V5 में इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर इस फोल्डेबल फोन में Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0.1 पर चलता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.6 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.