Honor Magic V5 का जल्द होगा इंटरनेशनल लॉन्च, 6,100mAh की बैटरी

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में जुलाई में पेश किया गया था। इसके 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 8,999 (लगभग 1,07,500 रुपये) का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अगस्त 2025 20:16 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite चिपसेट है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का Magic V5 जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। इसमें 7.95 इंच फोल्डेबल इनर डिस्प्ले और 6.45 इंच की कवर स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। 

Honor ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Honor Magic V5 को 28 अगस्त को ब्रिटेन में लाया जाएगा। इसे Ivory White, Dawn Gold और Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन चीन में Warm White, Silk Road Dunhuang, Dawn Gold और Velvet Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

Honor Magic V5 के चाइनीज वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में जुलाई में पेश किया गया था। इसके 12  GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 8,999 (लगभग 1,07,500 रुपये) का है। इसमें 7.95 इंच OLED इनर डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 6.45 इंच की OLED आउटर स्क्रीन दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है।  इसमें चीन की Deepseek की सपोर्ट वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े प्रोडक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इनर और आउटर स्क्रीन दोनों पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की फोल्ड करने पर थिकनेस 8.8 mm और अनफोल्ड करने पर 4.1 mm की है। इस स्मार्टफोन के 16 GB + 1 TB वेरिएंट में 6,100 mAh की बैटरी दी गई है। इसके अन्य वेरिएंट्स में 5,820 mAh की बैटरी है। इसकी बैटरी 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का भार लगभग 217 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.