Honor Magic 9 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh हो सकती है बैटरी

Honor Magic 9 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Honor Magic 9 Pro और Honor Magic 9 RSR शामिल हो सकते हैं। पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश की गई Honor Magic 8 सीरीज की यह जगह लेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मई 2026 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 9 में 6.36 इंच का डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • Honor Magic 9 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है

इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग 6.36 इंच के डिस्प्ले के साथ की जा रही है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Honor Magic 9 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Honor Magic 9 Pro और Honor Magic 9 RSR शामिल हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश की गई  Honor Magic 8 सीरीज की यह जगह लेगी। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक स्मार्टफोन की डिटेल्स को लीक किया है। हालांकि, इस टिप्सटर ने स्मार्टफोन के मॉडल के बारे में नहीं बताया है। इस पोस्ट पर मिले कमेंट्स से यह Honor Magic 9 होने का पता चला है। इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग 6.36 इंच के डिस्प्ले के साथ की जा रही है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। Honor Magic 8 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। 

आगामी स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का OV64D पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है। Honor Magic 9 में 8,000 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। Honor Magic 8 में 6.58 इंच फुल HD+ (1,256 x 2,760 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 100 x ऑप्टिकल जूम के साथ है। 

Honor Magic 8 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। इस स्मार्टफोन  की 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 80 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Honor Win Turbo को 29 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Honor Win Turbo में MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 512 GB तक स्टोरेज हो सकता है। Honor Win Turbo में हॉरिजॉन्टल मैट्रिक स्टाइल कैमरा मॉड्यूल में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  5. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  6. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  7. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  8. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.