50MP कैमरा, 16GB RAM के साथ Honor Magic 6 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Honor Magic 6 में 6.78 इंच की OLED LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1280 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz है। 

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जनवरी 2024 10:49 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 6 में 6.78 इंच की OLED LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Magic 6 में में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Honor Magic 6 में 5450mAh की बैटरी दी गई है।

Honor Magic 6 में 50MP का कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Honor

Honor ने अपने प्रोडक्ट लाइनअप में विस्तार करते हुए Honor Magic 6 Lite, Magic 6 और Magic 6 Pro लॉन्च किए हैं। इन सभी में Honor Magic 6  किफायती दामों में दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। Honor Magic 6 में 6.78 इंच की OLED LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Honor Magic 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor Magic 6 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Honor Magic 6 के 12+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥4,399 (लगभग 58,925 रुपये) है, वहीं 16+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥4,699 (लगभग 62,245 रुपये) और 16+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥4,999    (लगभग 65,564 रुपये) है। Honor Magic 6 चीन में 18 जनवरी, 2024 से खरीद के लिए उपलब्ध है और ग्लोबल मार्केट में भी जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है।


Honor Magic 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Honor Magic 6 में 6.78 इंच की OLED LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1280 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz है। Honor Magic 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह एड्रेनो 740 GPU से लैस है। स्टोरेज के मामले में इस स्मार्टफोन में 12GB और 16GB RAM ऑप्शन के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Honor Magic 6 में 5450mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यूजर्स अपने फोन को सिर्फ 30 मिनट्स में फुल चार्ज कर सकते हैं।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1264x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  3. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  5. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  6. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  7. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  9. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  10. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.