• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 180MP पेरिस्कोप लेंस, 50MP फ्रंट कैमरा के साथ Honor Magic 6 Pro लॉन्च, 100x तक जूम का करेगा सपोर्ट

180MP पेरिस्कोप लेंस, 50MP फ्रंट कैमरा के साथ Honor Magic 6 Pro लॉन्च, 100x तक जूम का करेगा सपोर्ट

Honor Magic 6 Pro में 6.8 इंच की FHD+ कर्व्ड OLED LTPO डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2800×1280 पिक्सल है।

180MP पेरिस्कोप लेंस, 50MP फ्रंट कैमरा के साथ Honor Magic 6 Pro लॉन्च, 100x तक जूम का करेगा सपोर्ट

Photo Credit: Honor

Honor Magic 6 Pro में 6.8 इंच की FHD+ कर्व्ड OLED LTPO डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Honor Magic 6 Pro में 6.8 इंच की FHD+ कर्व्ड OLED LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Magic 6 Pro में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा डायनामिक प्राइमरी कैमरा है।
  • Honor Magic 6 Pro 180 में मेगापिक्सल पेरीस्कोप अल्ट्रा टेलीफोटो कैमरा है।
विज्ञापन
Honor ने चीनी बाजार में Magic 6 के साथ अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Magic 6 Pro लॉन्च किया है। Magic 6 Pro में 6.8-इंच की FHD+ कर्व्ड OLED LTPO डिस्प्ले दी गई है। Magic 6 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 SoC है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में जानते हैं।


Honor Magic 6 Pro की कीमत और उपलब्धता


Honor Magic 6 Pro के 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5699 Yuan (लगभग 66,717 रुपये), 16GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6199 Yuan (लगभग 72,533 रुपये) और 16GB RAM/1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6699 Yuan (लगभग 78,433 रुपये) है। Honor का यह स्मार्टफोन Lake Blue, Cloud Purple, Qilian Snow, Barley Green और Velvet Black में उपलब्ध है। स्मार्टफोन की प्री-सेल 11 जनवरी, 2024 को 21:08 बजे शुरू होने वाली है। यह ऑफिशियल तौर पर 18 जनवरी, 2024 को 10:08 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन Honor ऑनलाइन स्टोर, ऑथोराइज्ड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, Honor एक्सपीरियंस स्टोर और ऑथोराइज्ड रिटेल आउटलेट समेत विभिन्न प्लेटफार्म्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


Honor Magic 6 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Honor Magic 6 Pro में 6.8 इंच की FHD+ कर्व्ड OLED LTPO डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2800×1280 पिक्सल, एडेप्टिव रिफ्रेश रेट 120Hz, 1600 निट्स की ब्राइटनेस और 5000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस है। Magic 6 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड Honor MagicOS 8.0 पर चलता है। स्टोरेज के मामले में फोन में 12GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB का ऑप्शन दिया गया है। Honor Magic 6 Pro में 5600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एक्स्ट्रीम मोड में 36 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Magic 6 Pro में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा डायनामिक प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 180 मेगापिक्सल पेरीस्कोप अल्ट्रा टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल +TOF सेंसर दिया गया है। यह रियल टाइम वॉयस कम्युनिकेशन और टू-वे एसएमएस की सुविधा प्रदान करता है। यह इंडस्ट्री की सबसे तेज सैटेलाइट कनेक्शन स्पीड का दावा करता है, जिसमें स्पीड में 40% सुधार और स्टैंडबाय पावर खपत में 50% कमी होती है। इसके अलावा Honor Magic 6 Pro  ग्लोबल 5G फ्रीक्वेंसी बैंड के साथ कंपेटिबल है और Google मोबाइल सर्विस (GMS) का सपोर्ट करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  5. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  7. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  8. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  9. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  10. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »