Honor Magic 2 लॉन्च, 6 कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने बुधवार को बीजिंग में Honor Magic 2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया। हॉनर मैजिक 2 को तीन अलग-अलग वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं।

Honor Magic 2 लॉन्च, 6 कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस
ख़ास बातें
  • हॉनर मैजिक 2 तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च हुआ है
  • हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर से लैस है Honor Magic 2
  • 6 नवंबर को शुरू होगी Honor Magic 2 की बिक्री
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने बुधवार को बीजिंग में Honor Magic 2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया। हॉनर मैजिक 2 को तीन अलग-अलग वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। Honor Magic 2 के प्रमुख फीचर की बात करें तो यह फोन तीन रियर कैमरे, कंपनी के लेटेस्ट 7nm हाइसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट, 40 वॉट मैजिक चार्ज फास्ट चार्जिंग, 6.39 इंच एमोलेड डिस्प्ले, सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3डी फेस अनलॉक, फ्रंट कैमरा स्लाइडर समेत कई अन्य खूबियों से लैस है। बीजिंग में इवेंट के दौरान हॉनर ने Honor Magic 2 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता से भी पर्दा उठा दिया है।
 

Honor Magic 2 की कीमत

हॉनर मैजिक 2 की शुरुआती कीमत 3,799 चीनी युआन (लगभग 40,300 रुपये) है। इस दाम में आपको 6 जीबी रैम/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 8 जीबी रैम/ 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 4,299 चीनी युआन (लगभग 45,600 रुपये) तो वहीं 8 जीबी रैम/ 256 जीबी वेरिएंट 4,799 चीनी युआन (लगभग 50,100 रुपये) में बेचा जाएगा। Honor Magic 2 की बिक्री 6 नवंबर से कंपनी के VMall ई-कॉमर्स साइट पर शुरू हो जाएगी।
 

Honor Magic 2 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला हॉनर मैजिक 2 एंड्रॉयड 9.0 पाई आधारित कंपनी के मैजिक यूआई 2.0 स्किन पर चलता है। चुनिंदा मॉडल पहले ईएमयूआई 9.0 पर चलेंगे, बाद में इन हैंडसेट के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले पैनल होगा। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.5 प्रतिशत है। फोन के फ्रंट साइड पर कैमरा स्लाइडर का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही Honor Magic 2 3डी फेस अनलॉक सेंसर के साथ आएगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम के दो विकल्प मिलेंगे। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी और 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है।
 
honor

फोन के पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में तीन कैमरे होंगे। यहां पर अर्पचर एफ/1.8 वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 24 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 16 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल लेंस है। अगर 3डी फेस अनलॉक सेंसर को भी गिना जाए तो कंपनी ने फ्रंट पैनल पर भी तीन कैमरे दिए हैं। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। म्यूजिक के लिए फोन में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक की छुट्टी कर दी गई है, लेकिन रिटेल बॉक्स में कंपनी द्वारा यूएसबी टाइप-सी टू 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक एडाप्टर मिलेगा।

फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। Honor Magic 2 में 40 वॉट मैजिक चार्ज फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल हुआ है जो फोन को सिर्फ 55 मिनट में पूरा चार्ज कर देती है। फोन की मोटाई-लंबाई 157.32x75.13x8.3 मिलीमीटर और वजन 206 ग्राम है। फोन को IPX2 रेंटिंग  (डस्टप्रूफ एंव स्प्लैश प्रूफ) प्राप्त है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 980
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 24-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »