Honor 9 Lite इस महीने भारत में हो सकता है लॉन्च, चार कैमरे वाला है यह फोन

हुवावे के स्वामित्व वाले स्मार्टफोन ब्रांड ने जानकारी है कि कंपनी भारत में इसी महीने दो फ्रंट व दो रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन रिलीज़ करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जनवरी 2018 10:57 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर जनवरी में भारत में एक और चार कैमरे वाला फोन लॉन्च करेगी
  • कंपनी हॉनर 9 लाइट लॉन्च कर सकती है
  • स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत 10,000 रुपये के आसपास हो सकती है
हुवावे के स्वामित्व वाले स्मार्टफोन ब्रांड ने जानकारी है कि कंपनी भारत में इसी महीने दो फ्रंट व दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन रिलीज़ करेगी। हालांकि, हॉनर ने अपने बयान में आने वाले हैंडसेट के बारे में बहुत ज़्यादा खुलासा नहीं किया है। लेकिन कंपनी ने ज़िक्र किया है, ''अगले स्मार्टफोन में सेल्फी के शौकीनों के लिए दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं।'' बहरहाल, अभी आने वाले फोन के दूसरे अहम फ़ीचर व कीमत के बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर पता नहीं है। कंपनी बाज़ार में पहले ही चार कैमरे वाले कुछ स्मार्टफोन पेश कर चुकी है। भारत में भी दो फ्रंट व दो रियर कैमरे वाला हॉनर 9आई 17,999 रुपये में लॉन्च हो चुका है।

चार कैमरे के ज़िक्र को देखते हुए उम्मीद है कि कंपनी जनवरी के आख़िर में Honor 9 Lite लॉन्च कर सकती है। इस फोन को दिसंबर, 2017 में चीन में लॉन्च किया गया था और इसी महीने फोन की बिक्री शुरू हुई थी। लॉन्च के समय, हॉनर ने बताया था कि फोन को भारत, रूस और ब्रिटेन समेत 14 अन्य देशों में भी रिलीज़ किया जाएगा। अभी चीन के अलावा दूसरे बाज़ारों में फोन को लॉन्च किया जाना बाकी है। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में रिलीज़ के लिए फोन का पहला बाज़ार भारत हो सकता है।
Advertisement
 

हॉनर 9 लाइट स्पेसिफिकेशन और कीमत

डुअल सिम वाला हॉनर 9 लाइट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित हॉनर 9 लाइट पर चलता है। फोन में एक 5.65 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 और पिक्सल डेनसिटी 428 पीपीआई है। फोन में हुवावे हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम विकल्प में मिलता है। हॉनर 9 लाइट 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में मिलता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में कैमरे की बात करें तो फोन में रियर पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। रियर कैमरा पीडीएएफ सपोर्ट करता है। फ्रंट में भी यही कैमरा सेटअप है। कैमरे में आपको 3डी ब्यूटी, बोकेह इफ़ेक्ट, पैनोरमा जैसे मोड भी मिलेंगे। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।
Advertisement

हॉनर-9 लाइट को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। जिसके 24 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 3जी नेटवर्क पर 20 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि फोन से 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 86 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 4 जी इंटरनेट इस्तेमाल करने पर करीब 9 घंटे का एक्सेस टाइम मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो हॉनर 9 लाइट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और ओटीजी के साथ माइक्रो यूयएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, लाइट सेंसर और मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 151x71.9x7.6 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।

कीमत की बात करें तो, हॉनर 9 लाइट के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 1,199 चीनी युआन(करीब 11,700 रूपये) है। जबकि 4जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,499 चीनी युआन(करीब 14,600 रूपये) में लॉन्च किया गया है। फोन का 4जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,799 चीनी युआन(करीब 17,500 रूपये) में मिलता है।
Advertisement

इसके अलावा हुवावे मेट 10 लाइट, हुवावे नोवा 2आई, नूबिया ज़ेड17एस और नूबिया ज़ेड17 मिनीएस में भी दो फ्रंट व दो रियर कैमरे दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Striking looks and low weight
  • Vivid display
  • Competent front cameras
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average rear cameras
  • UI isn't very snappy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.65 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.