Honor ने किया X9b 5G की बैटरी सिंगल चार्ज में 3 दिन चलने का दावा, 15 फरवरी को लॉन्च

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 SoC दिया जाएगा। यह कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले से उपलब्ध है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 फरवरी 2024 19:47 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 SoC दिया जाएगा
  • यह कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले से उपलब्ध है
  • इसे Sunrise Orange और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

इस स्मार्टफोन में 5,800 mAh की बैटरी होगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का X9b 5G अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कुछ टीजर के जरिए इसके स्पेसिफिकेशंस और कलर्स की जानकारी दी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 SoC दिया जाएगा। यह कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले से उपलब्ध है। 

Honor ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि इस स्मार्टफोन में 5,800 mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 18 घंटे तक कॉलिंग टाइम, अधिकतम 12 घंटे का गेमिंग टाइम या लगभग 19 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। इसकी बैटरी बिना इस्तेमाल के तीन दिन चलने की भी जानकारी दी गई है। Honor X9b 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.2 पर चलेगा। इसमें क्वालकॉम का 4 nm Snapdragon 6 Gen 1 SoC प्रोसेसर 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ होगा। इसे Sunrise Orange और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को 15 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। 
Advertisement

इसके साथ ही Honor Choice वॉच और Honor Choice X5 ईयरफोन को भी पेश किया जाएगा। पिछले वर्ष Honor X9b 5G को मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सहित कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के वेरिएंट में 6.78 इंच (1,200 x 2,652 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले और 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

स्मार्टफोन्स के प्राइस जल्द बढ़ सकते हैं। इनमें इस्तेमाल होने वाले एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट की कॉस्ट बढ़ने से आगामी महीनों में स्मार्टफोन महंगे हो सकते हैं। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में 10,000 रुपये से कम प्राइस वाले 5G स्मार्टफोन्स के प्राइस पर ज्यादा असर पड़ सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में बिकने वाले स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स की कॉस्ट बढ़ सकती है। मेमोरी चिप बनाने वाली दक्षिण कोरिया की Samsung और Micron मौजूदा तिमाही में अपने DRAM चिप का प्राइस 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। इससे आगामी तिमाही में स्मार्टफोन महंगे हो सकते हैं। हाल ही में स्मार्टफोन के कंपोनेंट्स पर ड्यूटी में कमी से प्राइसेज में बढ़ोतरी कुछ कम हो सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन मेकर्स नए स्मार्टफोन्स में मेमोरी कन्फिग्रेशन को घटाकर कॉस्ट में कटौती कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.