200MP कैमरा वाले Honor 90 5G में अब चलेगी Jio eSIM, Amazon सेल में Rs 28,999 में खरीदें

Honor 90 5G में प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का है।

200MP कैमरा वाले Honor 90 5G में अब चलेगी Jio eSIM, Amazon सेल में Rs 28,999 में खरीदें

Honor 90 5G में प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का है।

ख़ास बातें
  • Honor 90 5G में प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का है।
  • फोन में 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Honor 90 5G में क्‍वॉलकॉम का Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Honor 90 5G को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिप के साथ 5000एमएएच बैटरी, 30W सुपरचार्ज टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। डुअल सिम हैंडसेट एंड्रॉयड 13 आधारित Magic OS 7.1 पर रन करता है। अब HTech के सीईओ माधव सेठ ने घोषणा की है यह फोन जियो की eSIM कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि इसमें अन्य ऑपरेटर्स का eSIM सपोर्ट मिलेगा या नहीं। 

Honor 90 5G के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर माधव सेठ ने कंफर्म किया है कि फोन अब भारत में जियो की ई-सिम को सपोर्ट करता है। इसे फिजिकल सिम के साथ भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। यह जियो के 4G नेटवर्क पर चलता है। 5G कनेक्टिविटी के लिए यह ई-सिम सपोर्ट करता है। कंपनी ने यह भी नहीं बताया है कि भारत में अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए कंपनी यह सर्विस उपलब्ध करवाने वाली है या नहीं। 

Honor 90 5G के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। जबकि इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वर्तमान में फोन को Amazon Great Republic Day Sale 2024 के दौरान 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Amazon पर चल रही ये सेल 19 जनवरी को खत्म होने वाली है। 

Honor 90 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Honor 90 5G में 6.7 इंच का क्‍वाड-कर्व्‍ड फ्लोटिंग डिस्‍प्‍ले है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह एक एमोलेड पैनल है, जिसमें 2664x1200 पिक्‍सल का रेजॉलूशन मिलता है। फोन की पीक HDR ब्राइटनैस 1600 निट्स है। Honor 90 5G में क्‍वॉलकॉम का Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8 जीबी या 12 जीबी LPDDR5 रैम का सपोर्ट है। इंटरनल स्‍टोरेज 512 जीबी तक है।  

Honor 90 5G में प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का है। उसके साथ, 12 मेगापिक्‍सल के अल्‍ट्रा वाइड व मैक्रो कैमरा और एक डेप्‍थ कैमरा मौजूद हैं। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।   5000mAh की बैटरी इसमें मिलती है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Lightweight and Decent build quality
  • Good Display
  • Decent performance
  • Good front camera performance
  • कमियां
  • Lacks 3.5mm Jack
  • Free of cost 30W charger is not enough
  • Weak details in night shots
  • MRP is Overpriced
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1200x2664 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  5. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  6. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  7. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  8. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  9. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »