हॉनर 8 स्मार्टफोन का टीज़र जारी, डुअल कैमरे से होगा लैस

हॉनर 8 स्मार्टफोन का टीज़र जारी, डुअल कैमरे से होगा लैस
विज्ञापन
हुवावे के आने वाले स्मार्टफोन हॉनर 8 को लेकर काफी समय से खबरे आ रही हैं। अब इस स्मार्टफोन को लॉन्च होने में 2 हफ्ते से भी कम का समय रह गया है। कंपनी ने हॉनर 8 का एक नया टीज़र जारी किया है।

चीनी कंपनी हॉनर के प्रेसिडेंट झाओ जॉर्ज ने एक टीज़र जारी कर लॉन्च की तारीख की पुष्टि की है। टीज़र के मुताबिक, हॉनर 8 स्मार्टफोन को 11 जुलाई को लॉन्च किया था। अगर आप करीब से देखें तो इस टीज़र तस्वीर से हॉनर 8 में डुअल-रियर कैमरा होने की पु्ष्टि भी होती है। टीज़र में रियर पर कैमरे के लिए दो छेद स्पष्ट देखे जा सकते हैं। उम्मीद है कि इस फोन में हॉनर वी8 फ्लैगशिप की तरह ही कैमरा सेटअप होगा।इससे पहले चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर डिवाइस में डुअल-कैमरा सेटअप होने का पता चला था।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो टीना लिस्टिंग में हॉनर 8 स्मार्टफोन के किरिन 950 प्रोसेसर होने की जानकारी सामने आई थी। फोन में 5.2 इंच डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी 3 जीबी/ 4जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। इस डिवाइस में 12 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल कैमरा कॉम्बो दिया जा सकता है। हॉनर 8 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा और इसमें 2900 एमएएच की बैटरी होगी। लिस्टिंग में हॉनर 8 के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने का भी खुलासा हुआ था। फोन में एनफसी सपोर्ट भी मिलेगा।

इसेस पहले कंपनी ने हॉनर 5सी को 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। हुवावे हॉनर 5सी स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है। फोन कंपनी के ऑक्टा-कोर किरिन 650 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 2 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी) तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो हॉनर 5सी में एफ/2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है। वहीं फ्रंट कैमरा अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। हॉनर 5सी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई स्किन दी गई है। डुअल सिम सपोर्ट वाले हॉनर 4सी में कनेक्टिविटी के तौर पर ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई बी/जी/न, जीपीएस, ग्लोनास जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.1 x 73.8 x 8.3 मिलीमीटर और वजन 156 ग्राम है। हैंडसेट को पॉवरफुल बनाने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor mobile, Honor smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »