Honor 8 Pro आ रहा है भारत, इसमें है 4000 एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने पुष्टि कर दी है कि हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होगा। हॉनर 8 प्रो सबसे पहले अप्रैल में लॉन्च हुआ था। इस हैंडसेट की सबसे अहम ख़ासियत है इसके रियर पर दिया गया डुअल कैमरा सेटअप। Honor 8 Pro के भारत में लॉन्च होने को लेकर चीनी कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस रिलीज़ में कहा, ''भारत में जल्द लॉन्च को तैयार है।''

Honor 8 Pro आ रहा है भारत, इसमें है 4000 एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम
ख़ास बातें
  • हॉनर 8 प्रो में रियर पर दो 12 मेगापिक्सल के सेंसर हैं
  • यह फोन अप्रैल में सबसे पहले लॉन्च हुआ था
  • इस फोन की कीमत 549 यूरो (करीब 38,100 रुपये) है
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने पुष्टि कर दी है कि हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होगा। हॉनर 8 प्रो सबसे पहले अप्रैल में लॉन्च हुआ था। इस हैंडसेट की सबसे अहम ख़ासियत है इसके रियर पर दिया गया डुअल कैमरा सेटअप। Honor 8 Pro के भारत में लॉन्च होने को लेकर चीनी कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस रिलीज़ में कहा, ''भारत में जल्द लॉन्च को तैयार है।''
 

भारत में हॉनर 8 प्रो कीमत


हॉनर 8 प्रो को यूरोप में 549 यूरो (करीब 38,100 रुपये) में लॉन्च किया गया था। इसलिए भारत में भी इस स्मार्टफोन को इसी कीमत पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, अभी हॉनर 8 प्रो के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन आने वाले हफ्तों में फोन को लॉन्च किया जा सकता है।
 

हॉनर 8 प्रो स्पेसिफिकेशन


हॉनर ब्रांड की बात करें तो, हॉनर 8 कंपनी का चौथा स्मार्टफोन है जो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। हुवावे पी9, हॉनर 8 और हॉनर 6एक्स को इससे पहले बाज़ार में उपलब्ध कराया गया है।

हॉनर 8 प्रो में दो 12 मेगापिक्सल के सेंसर हैं जो अपर्चर एफ/2.2, लेज़र ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 5.7 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में कंपनी का किरिन 960 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। इस डिवाइस में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। जिसका मतलब है कि यूज़र के पास दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने का विकल्प होगा।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित हुवावे की ईएमयूआई 5.1 ओएस पर चलता है। हॉनर 8 प्रो में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.0 से लैस है। स्मार्टफोन में एक 4000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

इसके अलावा, हॉनर 8 प्रो के रिटेल बॉक्स को वीआर अनुभव के लिए एक गूगल कार्डबोर्ड में बदला जा सकता है। स्मार्टफोन में गैलेक्सी ऑन फायर 3 और जॉन्ट वीआर ऐप्स पहले से इंस्टॉल आते हैं।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good camera performance
  • Good battery life
  • Lots of storage space
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Display saturation can’t be changed
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 960
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »