हॉनर 8 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 फरवरी 2017 14:58 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 8 लाइट में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • हॉनर 8 लाइट में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है
  • स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है
हुवावे टर्मिनल ने अपने हॉनर ब्रांड का नया स्मार्टफोन फिनलैंड में लॉन्च किया है। हॉनर 8 लाइट प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और स्थानीय मार्केट में इसकी कीमत 269 यूरो (करीब 19,600 रुपये) है। इसकी बिक्री फिनलैंड में 17 फरवरी को शुरू होगी। फिलहाल, इसे भारत में लॉन्च करने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।

फिनलैंड की वेबसाइट Suomimobiili ने इस संबंध में जानकारी दी है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हॉनर 8 लाइट बहुत हद तक हुवावे पी8 लाइट (2017) जैसा ही है जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था। हॉनर 8 लाइट की सबसे अहम खासियत है इसमें मौज़ूद ईएमयूआई 3.0 ओएस जो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हॉनर 8 लाइट में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें कंपनी के अपने किरिन 655 ऑक्टा-कोर सीपीयू के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। तुलना करें तो हॉनर 8 में किरिन 950 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यूज़र चाहें तो 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

कैमरा सेटअप के तौर पर हॉनर 8 लाइट में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस से लैस है। इसके सेल्फीकैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। यह ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और व्हाइट कलर में मिलेगा। हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी ने स्थानीय मार्केट में अभी ब्लैक व व्हाइट वेरिएंट को ही उपलब्ध कराया है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Runs Android Nougat out of the box
  • Camera performance is good
  • Bad
  • No quick charging
  • Lacks WiFi ac support
  • Slippery to hold
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 655

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.