हुवावे पी8 लाइट (2017) स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

हुवावे पी8 लाइट (2017) स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल ने पी सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन पी8 लाइट (2017) लॉन्च कर दिया है। हुवावे पी8 लाइट की कीमत 239 डॉलर (करीब 16,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन विभिन्न यूरोपीय बाज़ारों में जनवरी के आखिर से उपलब्ध होगा। यह हैंडसेट ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

पी8 लाइट (2017) में 5.2 इंच का (1920x1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में कंपनी का लेटेस्ट मिड-रेंज ऑक्टा-कोर किरीन 655 चिपसेट है और ग्राफिक्स के लिए माली-टी830एमपी2 जीपीयू है। इस फोन में 3 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

हुवावे पी8 लाइट (2017) में अपर्चर एफ/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में पी9 लाइट की तरह ही 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। पी8 लाइट (2017) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।

इसके अलावा ख़बर है कि हुवावे पी8 लाइट (2017) स्मार्टफोन को अमेरिका में हुवावे पी9 लाइट (2017) नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »