Honor 8 Lite को खरीदना हुआ अब पहले से आसान

भारत में त्यौहारी मौसम के मौके पर मोबाइल कंपनियां हर रोज़ नए ऑफर दे रही हैं। हुवावे टर्मिनल का हॉनर ब्रांड इस लिस्ट में सैमसंग और शाओमी के बाद नया नाम है। और हॉनर 8 लाइट स्मार्टफोन को नवरात्रि के मौके पर खरीदने पर जीरो डाउन-पेमेंट और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर मिल रहे हैं।

Honor 8 Lite को खरीदना हुआ अब पहले से आसान
विज्ञापन
भारत में त्यौहारी मौसम के मौके पर मोबाइल कंपनियां हर रोज़ नए ऑफर दे रही हैं। हुवावे टर्मिनल का हॉनर ब्रांड इस लिस्ट में सैमसंग और शाओमी के बाद नया नाम है। और हॉनर 8 लाइट स्मार्टफोन को नवरात्रि के मौके पर खरीदने पर जीरो डाउन-पेमेंट और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी ने ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई के लिए बजाज फिनज़र्व के साथ साझेदारी की है।

हॉनर 8 लाइट अब जीरो डाउन-पेमेंट विकल्प के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है जिसका मतलब है कि आपको कोई अग्रिम राशि नहीं देनी होगी। और ना ही किसी तरह का ब्याज़ और प्रोसेसिंग फी चुकानी होगी। बहरहाल, बजाज फिनज़र्व ईएमआई कार्ड के साथ खरीदारी करने पर हॉनर 8 लाइट को तीन नो कस्ट ईएमआई स्कीम- 10 महीने के लिए हर महीने 1,800 रुपये, 9 महीने के लिए हर महीने 2,000 रुपये और 8 महीने के लिए हर महीने 2,250 रुपये की किश्त पर खरीद सकते हैं। इस ऑफर के तहत किसी तरह की प्रोसेसिंग और ब्याज शुल्क भी नहीं लिया जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि हॉनर 8 लाइट को भारत में इसी साल मई में 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हॉनर 8 लाइट में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें कंपनी के अपने किरिन 655 ऑक्टा-कोर सीपीयू के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है।  स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र चाहें तो 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

कैमरा सेटअप के तौर पर हॉनर 8 लाइट में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस से लैस है। इसके सेल्फीकैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। फोन का वज़न 147 ग्राम है जबकि मोटाई 7.6 एमएम है।

फोन में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दांयीं तरफ़ दिए गए हैं। जबकि बांयीं तरफ एक हाइब्रिड डुअल-सिम ट्रे है। यूज़र दो नैनो सिम या एक नैनो सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड विकल्प चुन सकते हैं। फोन के डिज़ाइन को हॉनर 8 की तुलना में कुछ बदला गया है। उदाहरण के लिए, हॉनर 8 लाइट के निचले हिस्से पर दो स्पीकर ग्रिल हैं और इसमें ऊपर की तरफ़ एक 3.5 एमएम ऑडियो सॉकेट है। जबकि हॉनर 8 में नीचे की तरफ एक स्पीकर ग्रिल और कनेक्टर दिया गया था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Runs Android Nougat out of the box
  • Camera performance is good
  • कमियां
  • No quick charging
  • Lacks WiFi ac support
  • Slippery to hold
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 655
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »