हॉनर 7एक्स के लिए एंड्रॉयड ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 बीटा अपडेट जारी

हुवावे ने इस महीने की शुरुआत में हॉनर 7एक्स के लिए एंड्रॉयड ओरियो बीटा प्रोग्राम को रोलआउट कर दिया था। अब कंपनी ने बीटा टेस्टर के लिए एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 अपडेट जारी किया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 15 मार्च 2018 18:06 IST

Honor 7X Rear

हुवावे के हॉनर ब्रांड का किफायती डुअल कैमरा स्मार्टफोन हॉनर 7एक्स को एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित ईएमयूआई 5.1 के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, हुवावे ने इस महीने की शुरुआत में हॉनर 7एक्स के लिए एंड्रॉयड ओरियो बीटा प्रोग्राम को रोलआउट कर दिया था। अब कंपनी ने बीटा टेस्टर के लिए एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 अपडेट जारी किया है।

मार्च में ही हुवावे ने ऐलान किया था कि साइन अप करने वाले हॉनर 7एक्स यूज़र के लिए फ्रेंडली यूज़र टेस्ट (हॉनर के बीटा प्रोग्राम का नाम) उपलब्ध होगा। अब कंपनी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि जिन यूज़र ने प्रोग्राम के लिए रोलआउट किया है, उनके लिए अपडेट आज यानी 15 मार्च से उपलब्ध है। दूसरी तरफ, एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया है कि जिन यूज़र ने प्रोग्राम के लिए इनरोल किया था उन्हें अपडेट मिलने के संबंध में ईमेल मिलने लगा है। ईमेल में बीटा टेस्टर को हफ्ते के अंत तक ओरियो बीटा अपडेट दिए जाने की बात कही गई है।
Advertisement


मज़ेदार बात यह है कि नामी टिप्सटर रोलांड क्वांट ने पहले हॉनर 7एक्स के लिए ईएमयूआई 8.0 अपडेट को 2018 की दूसरी तिमाही में जारी करने का दावा किया था। अगर आपने बीटा टेस्टिंग के लिए साइन अप किया है तो आप अपडेट के बारे में Settings > System > System Update में जाकर जांच सकते हैं। अब यहां पर Check for Updates पर टैप करें। अगर कोई अपडेट नहीं दिखता है तो टॉप में राइट मेन्यू में जाएं। इसके बाद Download latest full package पर टैप करें।
Advertisement

ईएमयूआई 8.0 के बारे में जानकारी दी गई है कि मशीन लर्निंग इसकी सबसे अहम खासियत है। सॉफ्टवेयर में कम मैमोरी मैनेजमेंट फीचर भी है। दावा है कि ईएमयूआई 5.1 की तुलना में यह बहुत बड़ा अपग्रेड है। अपडेट में कई काम के फीचर भी आ सकते हैं, जैसे कि वन-हैंड ऑपरेशन नेविगेशन डॉक, प्राइवेट स्पेस ऑप्टिमाइज़ेशन, डायनमिक वॉलपेपर और भी बहुत कुछ। EMUI 8.0 में तेज़ डेटा ट्रांसफर और क्विक फाइल शेयरिंग जैसी क्षमता होने की उम्मीद है।  एंड्रॉयड ओरियो के पिक्चर इन पिक्चर, नोटिफिकेशन डॉट्स, ऑटोफिल, फास्टर बूट टाइम जैसे अहम फीचर मिलेंगे।

Honor 7X के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
हॉनर 7एक्स में सबसे पहले आपका ध्यान ख़ीचेंगा इसका बड़ा साइज़। हुवावे ने फोन में एक 5.93 इंच फुलएचडी+  (1080x2160 पिक्सल्स)  कर्व्ड डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनिबॉडी मेटल का बना है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। हॉनर 7एक्स 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएँट में मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, इन तीनों वेरिएंट की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।
Advertisement

हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 एलई और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5x75.3x7.6 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good screen
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android Oreo, Android Oreo update, EMUI, Honor, Honor 7X, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.