Honor 7X भारत में 7 दिसंबर से मिलेगा

हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर नेअक्टूबर में चीन में अपना हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। पिछले महीने ही कंपनी ने पुष्टि की थी कि भारत में Honor 7X दिसंबर में लॉन्च होगा। हालांकि, कंपनी ने किसी तारीख़ की जानकारी उस समय नहीं दी थी। इसके बाद हाल ही में पता चला कि हॉनर 6एक्स के अपग्रेड वेरिएंट हॉनर 7एक्स को भारत में 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2017 10:39 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 7एक्स की बिक्री भारत में 7 दिसंबर से शुरू होगी
  • फोन 5 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा
  • इसमें दो रियर कैमरे हैं
हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर नेअक्टूबर में चीन में अपना हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। पिछले महीने ही कंपनी ने पुष्टि की थी कि भारत में Honor 7X दिसंबर में लॉन्च होगा। हालांकि, कंपनी ने किसी तारीख़ की जानकारी उस समय नहीं दी थी। इसके बाद हाल ही में पता चला कि हॉनर 6एक्स के अपग्रेड वेरिएंट हॉनर 7एक्स को भारत में 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने एक प्रेस रिलीज़ भेजकर जानकारी दी है कि हॉनर 7एक्स की बिक्री भारत में 7 दिसंबर से शुरू होगी। फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा।

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ने इसी महीने सेल के लिए रजिस्ट्रेशन स्वीकार करना शुरू कर दिए थे। कंपनी ने अब जानकारी दी है कि, रजिस्ट्रेश कराने वाले यूज़र को कंपनी ने 1000 से ज़्यादा प्राइज़ देने का फैसला किया है। इनमें ट्रिप, स्मार्टफोन, पावर बैंक और हेडफोन शामिल हैं। याद दिला दें कि चीन में लॉन्च के समय कंपनी ने बताया कि हॉनर 7एक्स भारतीय बाज़ार के लिए इसे 'बेहद किफ़ायती दाम' के टैग के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

हॉनर 7एक्स को चीनी मार्केट में 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया था। तीनों वेरिएंट में स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।

भारत में अभी हॉनर 7एक्स की कीमतों की जानकारी मिलना बाकी है। बहरहाल, हॉनर 7एक्स के 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 12,890 रुपये) है जबकि 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 16,850 रुपये) है। वहीं 128 जीबी स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 19,820 रुपये) में मिलता है। हॉनर 7एक्स को ऑरोरा ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर विकल्प उपलब्ध कराया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good screen
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.