Honor 7X में फेस अनलॉक फ़ीचर आने की ख़बर

हुवावे के हॉनर ब्रांड के मिड-रेंज स्मार्टफोन, हॉनर 7एक्स को एक सॉफ्टवेयर अपडेट मिल रहा है। इस अपडेट के साथ फोन में बहु-प्रतीक्षित फेस अनलॉक फ़ीचर आ गया है। कुछ हफ्ते पहले किए गए हॉनर ने अपने वादे के मुताबिक आख़िरकार अब इस फ़ीचर को उपलब्ध करा दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जनवरी 2018 12:34 IST
ख़ास बातें
  • सॉफ्टवेयर अपडेट को अभी चीन में रोलआउट किया जा रहा है
  • अपडेट का बिल्ड नंबर 192 है
  • अपडेट से फोन में बहु-प्रतीक्षित फेस अनलॉक फ़ीचर आ गया है
हुवावे के हॉनर ब्रांड के मिड-रेंज स्मार्टफोन, हॉनर 7एक्स को एक सॉफ्टवेयर अपडेट मिल रहा है। इस अपडेट के साथ फोन में बहु-प्रतीक्षित फेस अनलॉक फ़ीचर आ गया है। कुछ हफ्ते पहले किए गए हॉनर ने अपने वादे के मुताबिक आख़िरकार अब इस फ़ीचर को उपलब्ध करा दिया है। इस सॉफ्टवेयर अपडेट कई दूसरे बदवान जैसे कि सेल्फी कैमरे में एआर लेंस, वेदर ऐप के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन और गूगल का जनवरी एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है। अपडेट को अभी चीन के यूज़र के लिए ज़ारी किया जा रहा है।

एंड्रॉयडसोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हॉनर 7एक्स के लिए लेटेस्ट अपडेट को बिल्ड नंबर B192 के साथ ज़ारी किया जा रहा है। एंड्रॉयडसोल का दावा है कि अपडेट अभी फोन के चीनी वेरिएंट के लिए ही उपलब्ध है जिसका मॉडल नंबर AL10 है। हमने भारतीय यूनिट के लिए अपडेट रोलआउट की पुष्टि के लिए हॉनर से संपर्क किया है और कोई जानकारी मिलने पर हम आर्टिकल को अपडेट करेंगे। आप चाहें तो सेटिंग ऐप मं जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। Honor 7X (रिव्यू) को दुनियाभर में कई मॉडल नंबर के साथ बेचा जा रहा है। इनमें  L21, L22 और L24 शामिल हैं।
Advertisement


इन अपडेट के आने से सॉफ्टवेयर में बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन इससे कई काम के फ़ीचर जैसे फेस अनलॉक और एआर लेंस आ गए हैं। फेस अनलॉक को हॉनर व्यू10 के साथ पेश किया गया था। यह एक बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन टूल है जो हॉनर 7एक्स को यूज़र के चेहरे को सेल्फी कैमरे के जरिए पहचान कर अनलॉक करता है। बता दें कि फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर पहले से मौज़ूद है। इसे  Settings > Security and Privacy > Face Unlock में जाकर एक्टिव किया जा सकता है।
Advertisement

हॉनर 7एक्स के फ्रंट कैमरे में एआर लेंस आ गया है। इस फ़ीचर के जरिए सेल्फी लेते समय इफेक्ट जोड़ने के अलावा बैकग्राउंड को मोडिफाई किया जा सकता है।  इसके लिए Camera > Modes > AR Lens में जाना होगा।

इन दो फ़ीचर के अलावा, हॉनर 7एक्स में एक नया स्मार्ट फ़ीचर भी आया है जो लॉक स्क्रीन नोटिफिकेशन के लिए है। इसके जरिए यूज़र नोटिफिकेश में दिखने वाले कंटेट को छिपा सकते हैं। इस फ़ीचर को Settings > Security and Privacy > Face Unlock > Smart lock screen notifications में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं।
Advertisement

इन अपडेटट के साथ फोन के स्टॉक वेदर ऐप में कई ऑप्टिमाइज़ेशन हुए हैं ताकि शहरों के सही नाम दिख सकें।
Advertisement
 
दिसंबर, 2017 में लॉन्च किए गए हॉनर 7एक्स में 5.93 इंचं फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में एक हाईसिलिकॉन 659 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम है। स्टोरेज के लिए 32 जीबी/64 जीबी का विकल्प मिलता है। फोन को पावर देने के लिए 3340 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good screen
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, AR Lens, Face Unlock, Honor 7X, Honor 7X Specifications, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.