हॉनर 7एक्स यूज़र अब चेहरा दिखाकर कर पाएंगे फोन को अनलॉक

हुआवे ब्रांड के हॉनर ने सोमवार को अपने स्मार्टफोन हॉनर 7एक्स के लिए फेस अनलॉक अपडेट जारी करने की घोषणा कर दी है।

हॉनर 7एक्स यूज़र अब चेहरा दिखाकर कर पाएंगे फोन को अनलॉक
ख़ास बातें
  • हॉनर 7एक्स के लिए फेस अनलॉक अपडेट जारी
  • पिछले महीने हॉनर 9 लाइट यूज़र को मिला था फेस अनलॉक फीचर का 'तोहफा'
  • फेस अनलॉक अपडेट पाने वाला कंपनी का यह तीसरा फोन है
विज्ञापन
हुआवे ब्रांड के हॉनर ने सोमवार को अपने स्मार्टफोन हॉनर 7एक्स के लिए फेस अनलॉक अपडेट जारी करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने पिछले महीने हॉनर 9 लाइट के यूज़र को फेस अनलॉक फीचर का 'तोहफा' दिया था। अब जल्द हॉनर 7एक्स के यूज़र भी चेहरा दिखाकर फोन को अनलॉक कर पाएंगे। बता दें कि इस स्मार्टफोन को फेस अनलॉक फीचर दिए जाने की चर्चा जनवरी से थी।

7एक्स यूज़र के लिए कंपनी ने ओटीए अपडेट जारी किया है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि मई के मध्य तक सभी 7एक्स यूज़र तक अपडेट उपलब्ध हो जाएगा। बता दें कि कंपनी ने हॉनर 9 लाइट के अलावा हॉनर व्यू 10 में भी जनवरी में इस फीचर का अपडेट दिया था। इस तरह हॉनर 7एक्स यह अपडेट पाने वाला तीसरा स्मार्टफोन बन गया है।
हुआवे कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के वीपी पी संजीव ने बताया, फेस अनलॉक फीचर आम तौर पर फ्लैगशिप फोन में होता है लेकिन हॉनर ने यह सुविधा 7एक्स यूज़र को भी दे दी है।


हॉनर 7एक्स (के 32जीबी वैरिएंट) की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं 64 जीबी वाला वैरिएंट 15,999 रुपये में बिकता है। भारत में यह हैंडसेट पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था। हुआवे ने पिछले महीने से हॉनर 7एक्स का निर्माण भारत में ही शुरू किया था।
 

Honor 7X के स्पेसिफिकेशन

हॉनर 7एक्स में सबसे पहले आपका ध्यान ख़ीचेंगा इसका बड़ा साइज़। हुवावे ने फोन में एक 5.93 इंच फुलएचडी+  (1080x2160 पिक्सल्स)  कर्व्ड डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनिबॉडी मेटल का बना है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। हॉनर 7एक्स 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएँट में मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, इन तीनों वेरिएंट की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।

हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 एलई और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5x75.3x7.6 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good screen
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
डिस्प्ले5.93 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »