Honor 7C का रिव्यू

क्या Honor 7C में है इतना दम जो इस रेंज में दे सकते दूसरे मोबाइल फोन को टक्कर? हमने की है पड़ताल...

विज्ञापन
Shobhit Varma, अपडेटेड: 7 जून 2018 15:27 IST
ख़ास बातें
  • Honor एक के बाद एक प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है
  • हॉनर 7ए और हॉनर 7सी दे चुके हैं भारतीय बाज़ार में दस्तक
  • बजट रेंज में कैसा है हॉनर 7 सी, रिव्यू में हमने की है पूरी पड़ताल

Honor 7C का रिव्यू

Honor एक के बाद एक प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है। एआई फीचर से लैस हॉनर 10 को भारत में उतारने के बाद हुवावे के हॉनर ब्रांड ने अब दो बजट स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है। ये स्मार्टफोन हैं हॉनर 7ए और हॉनर 7सी। दोनों ही स्मार्टफोन फेस रिकग्निशन, 18:9 डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरे से लैस हैं। हमारे पास रिव्यू के लिए है Honor 7C, जिसकी कीमत शुरू होती है 9,999 रुपये है। इसका मुकाबला है  Xiaomi Redmi Note 5, Xiaomi Redmi 5 और Oppo Realme 1 से। क्या Honor 7C में है इतना दम जो इस रेंज में दे सकते दूसरे मोबाइल फोन को टक्कर? हमने की है पड़ताल...
 

Honor 7C डिज़ाइन

फ्लैट मेटल बैकप्लेट, फ्रंट में 2.5डी कर्व्ड ग्लास है, जिससे Honor 7C काफी प्रीमियम और स्लीक लुक देता है। एंटीना लाइन का न होना, हॉनर की सीमित जगह पर ब्रांडिंग, कम सूचना के चलते बैक पैनल साफ-सुथरा लगता है। हॉरिजोंटल डुअल कैमरा सेटअप का बेहतर प्लेसमेंट दिया गया है। रियर पैनल कुलजमा मेटल का बना हुआ है लेकिन टॉप और बॉटम में प्लास्टिक इस्तेमाल हुआ है।



Honor 7C ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग विकल्प में आया है। हमने फोन का ब्लू वेरिएंट रिव्यू किया है, जो अपने आप में यूनीक विकल्प है। फोन हालांकि, बहुत भारी नहीं है। हालांकि यह चौड़ा है जिससे एक हाथ से इस्तेमाल में दिक्कत पेश आती है। बिल्ड क्वालिटी बेहतर है। फोन हाथ में सॉलिड फील देता है और रिव्यू के दौरान गिरने पर भी इसमें कोई दिक्कत नहीं आई। रियर में दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर तेज़ और सटीक है। साथ ही प्लेसमेंट भी ठीक है। इसके ज़रिए यूज़र कई शॉर्टकट के साथ तस्वीरें, कॉल और नोटिफिकेशन की सुविधा भी ले पाएंगे।
Advertisement

Honor 7C हॉनर 7सी का बायां हिस्सा सिम ट्रे के लिए है, जिसमें दो नैनो सिम और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग-अलग स्लॉट दिए गए हैं। दायां हिस्सा वॉल्यूम एडजस्टमेंट, पावर बटन से लैस है, जहां अंगूठा आसानी से पहुंच जाता है। निचले हिस्से पर माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है, जो हेडफोन जैक और स्पीकर से घिरा है। यूएसबी-टाइप सी पोर्ट की कमी कई यूज़र को खल सकती है।
 
 

Honor 7C स्पेसिफिकेशन और डिस्प्ले

Honor 7C में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, जो शाओमी रेडमी 5 और ओप्पो ए71 जैसे स्मार्टफोन का हिस्सा है। बता दें कि हॉनर 7सी और 7ए कंपनी के शुरुआती फोन हैं जिनमें कंपनी के अपने किरीन प्रोसेसर का इस्तेमाल नहीं हुआ है।
Advertisement

स्मार्टफोन के दो वेरिएंट हैं। एक 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है।। दूसरा 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। हमने पावरफुल वेरिएंट को रिव्यू किया है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। आप 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

हॉनर 7सी में 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन ईएमयूआई 8.0 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.0 पर आधारित है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में है वाई-फाई, ब्लूटूथ, ग्लोनास, 4जी वीओएलटीई और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। यूज़र को इसमें हेडफोन जैक भी मिलेगा। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है लेकिन एक बार में एक ही 4जी सिम का इस्तेमाल किया जा सकेगा। दूसरा सिम अपने आप 3जी पर सीमित हो जाएगा।
Advertisement
 


हॉनर 7सी में 5.99 इंच का एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। हॉनर के अब तक के स्मार्टफोन का डिस्प्ले शानदार रहा है लेकिन इस फोन में कुछ कमी रह गई है। रंग वाइब्रेंट हैं, व्यूइंग एंगल भी ठीक हैं लेकिन बाहर की रोशनी में स्क्रीन स्पष्ट नहीं दिखाई देती और डिस्प्ले रिफलेक्टिव हो जाता है। 18:9 डिस्प्ले पर फर्स्ट पार्टी ऐप ठीक काम करते हैं और ईएमयूआई 8.0 के चलते थर्ड पार्टी ऐप आस्पेक्ट रेशियो में फिट नहीं बैठते।
Advertisement
 

Honor 7C परफॉरमेंस, सॉफ्टवेयर और बैटरी लाइफ

परफॉर्मेंस की बात करें तो हॉनर 7सी ने आम इस्तेमाल में ठीक काम किया। हालांकि, जमकर इस्तेमाल करने पर फोन अटकने लगा। एक साथ बैकग्राउंड में कई ऐप चलने पर कभी-कभार फोन के अटकने की शिकायत आई। रिव्यू के दौरान कीबोर्ड और यूआई एनीमेशंस के अटकाव का हमें सामना करना पड़ा।

शाओमी रेडमी 5 में स्नैपड्रैगन 450 का बेहतरीन इस्तेमाल हुआ है। हमें हैरानी हुई कि समान प्रोसेसर के साथ हॉनर 7सी में परफॉर्मेंस से जुड़ी दिक्कतें पेश आईं। सकारात्मक पहलू पर आएं तो हॉनर 7सी गर्म नहीं होता। हेवी गेम खेलने के बावजूद इसमें कोई शिकायत नहीं मिली। एस्फाल्ट 8 थोड़ा बहुत लोडिंग के वक्त अटका लेकिन गेम खेलने के दौरान सबकुछ स्मूथ था।

हॉनर 7सी फेस रिकग्निसन सपोर्ट करता है। इसके लिए फोन का 8 मेगापिक्सल वाला फ्रंट कैमरा इस्तेमाल होता है। यह अच्छा  काम करता है। बेहतर रोशनी में सपोर्ट शानदार है लेकिन कम रोशनी या सूर्य की सीधी रोशनी में यह निराश करता है।
 

हॉनर 7सी हुवावे के ईएमयूआई 8 कस्टम स्कन पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.0 के टॉप पर दी गई है। ईएमयूआई में बीते सालों के मुकाबले कहीं ज्यादा सुधार हुआ है। अब यह ज़्यादा विविध हो गया है और कई काम के फीचर के साथ आता है। हालांकि, ईएमयूआई 8.0 में लैग की शिकायत है और कई अनचाहे ऐप भी मौजूद हैं। फोन 5 गेमलॉफ्ट गेम के साथ आता है और इसमें यूसी ब्राउज़र, मैसेंजर, नेटफ्लिक्स और ट्रूकॉलर जैसे कई ऐप पहले से इंस्टाल मिलेंगे।

बैटरी लाइफ अच्छी है, लेकिन इसे शानदार नहीं कहा जा सकता। हॉनर 7सी हमारे वीडियो लूप टेस्ट में 10 घंटे 40 मिनट तक चला। आम इस्तेमाल में फोन दिनभर चल जाता है। रात 10 बजे के आसपास चार्जर की ज़रूरत पड़ी।  स्मार्टफोन क्विक चार्जिंग सपोर्ट नहीं करता और डेडिकेटिड चार्जर से फुल चार्ज होने में ढाई घंटे से ज्यादा लेता है।
 

Honor 7C cameras

हॉनर 7सी के बैक में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें यूज़र को 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंड्री सेंसर मिलेगा। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो फिक्स्ड फोकस स्नैपर और एफ 2.2 अपर्चर से लैस है।

कैमरे औसत हैं। दिन के वक्त ली गईं तस्वीरें फोन के डिस्प्ले में अच्छी दिखती हैं। लेकिन करीब से देखने में डिटेल की कमी रहती है। हमारे अनुभव में रात के वक्त ली गई तस्वीरें धुंधली आईं। नॉयज़ बहुत ज़्यादा थी। वीडियो भी औसत क्वालिटी के रिकॉर्ड हुए। इनमें भी डिटेल की कमी थी। फोकस शिफ्टिंग की भी शिकायत थी।


आपको वाइड अपर्चर मोड भी मिलेगा। ब्लर करने के लिए 7 लेवल दिए गए हैं। ब्लर इफेक्ट सटीक नहीं है और एज डिटेक्शन भी खराब है। 8 मेगापिक्सल वाला सेल्फी शूटर बेहतर लाइट में अच्छी तस्वीरें लेता है। लेकिन कम रोशनी में तस्वीरें नॉयजी हो जाती हैं। सेल्फी लेने के दौरान ब्यूटी मोड पहले से एक्टिव रहता है। लेकिन तस्वीरें आर्टीफीशियल लगती हैं।
 

फैसला

हॉनर 7सी का लुक स्लीक है, बिल्ड क्वालिटी अच्छी है, कई काम के फीचर भी मिलते हैं। बैटरी लाइफ अच्छी है और डिस्प्ले की भी तारीफ करनी होगी। लेकिन ईएमयूआई धीमा है और कई अनचाहे ऐप दिए गए हैं। फ्रंट और रियर कैमरे की परफॉर्मेंस बेहद ही औसत है।

अगर आप इस फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो रियलमी 1 के बारे में भी विचार सकते हैं, जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है लेकिन बाकी पहलुओं में काफी बेहतर है। वहीं, रेडमी नोट 5 ज़्यादा वैल्यू फॉर मनी फोन है। हॉनर 7सी की कीमत हॉनर 9 लाइट के करीब रखी गई है, जिसमें ज़्यादा रिजॉल्यूशन वाला डिल्प्ले, बेहतर कैमरे और स्लीक ग्लास बॉडी दी गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek design
  • Face unlock is quick and accurate
  • Good build quality
  • Bad
  • Average cameras
  • Bloat and lag in the UI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  6. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.