हॉनर 6एक्स 24 जनवरी को हो सकता है भारत में लॉन्च

हॉनर 6एक्स 24 जनवरी को हो सकता है भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • यह दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है
  • भारत में हॉनर 6एक्स के दो वेरिएंट आएंगे
  • स्मार्टफोन को सबसे पहले अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड का अगला स्मार्टफोन 24 जनवरी को लॉन्च होगा। कंपनी ने इसकी जानकारी मीडिया को ईमेल करके दी है। हॉनर ने फिलहाल यह तो साफ नहीं किया है कि कौन सा स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। संभव है कि इस दिन हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन को पेश किया जाए।

मीडिया इनवाइट में कंपनी ने एक तस्वीर का इस्तेमाल किया है जिसमें डुअल रियर कैमरा नज़र आ रहा है। इसके साथ स्वैग इज़ कमिंग टेक्सट का इस्तेमाल हुआ है। यह तस्वीर बहुत हद तक हॉनर 6एक्स को भारत में लॉन्च किए जाने की संभावनाओं की मजबूती देती है।

(पढ़ें: हॉनर 6एक्स की पहली झलक)

दरअसल, कंपनी ने इस स्मार्टफोन को सबसे पहले अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च किया था। इसके बाद हॉनर 6एक्स के संबंध में कंपनी ने सीईएस 2017 में ऐलान किया कि इसे जल्द ही अन्य मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें भारत भी शामिल है।

हमने सीईएस की घोषणा से पहले मुंबई में हैंडसेट की चीनी यूनिट के साथ थोड़ा वक्त बिताया। आप इसकी पहली झलक के बारे में जान सकते हैं। भारत में हॉनर 6एक्स के दो वेरिएंट आएंगे। एक 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा और दूसरे में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी।

हॉनर 6एक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 655 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलेगा। हॉनर 6एक्स में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। आप एक वक्त में दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

हॉनर 6एक्स में डुअल कैमरा सेटअप का है। रियर कैमरे में एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद रहेगा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3270 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Decent app and gaming performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Accurate fingerprint sensor
  • कमियां
  • No Wi-Fi ac or USB Type-C
  • Average low-light camera performance
  • Hybrid SIM slot
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 655
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 6x
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »