हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 4 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा

हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 4 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा
ख़ास बातें
  • हॉनर 6एक्स में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है
  • स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट उपलब्ध होंगे
  • इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ वीओएलटीई सपोर्ट मौजूद है
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने चीन में नया स्मार्टफोन 6एक्स लॉन्च किया है। हॉनर 6एक्स के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वाले वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 9,885 रुपये) है। 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1299 चीनी युआन (करीब 12,850 रुपये) व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1599 चीनी युआन (करीब 15,825 रुपये) में मिलेगा। चीनी मार्केट में इसकी बिक्री 25 अक्टूबर से शुरू होगी। फिलहाल, इसे भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।

हॉनर 6एक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 655 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। यूज़र के लिए कंपनी ने रैम के दो विकल्प उपलब्ध कराए हैं- 3 जीबी और 4 जीबी। 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट सिर्फ 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं, 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। तीनों ही वेरिएंट में ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलेगा। हॉनर 6एक्स में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। आप एक वक्त में दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

हॉनर 6एक्स में डुअल कैमरा सेटअप का है। रियर कैमरे में एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद रहेगा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3270 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 150.9×72.6×8.2 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Decent app and gaming performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Accurate fingerprint sensor
  • कमियां
  • No Wi-Fi ac or USB Type-C
  • Average low-light camera performance
  • Hybrid SIM slot
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 655
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 6X, Honor 6X Launched, Honor 6X Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  5. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  6. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  7. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »