हॉनर 6एक्स की पहली झलक

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 4 जनवरी 2017 14:30 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 6एक्स के दो वेरिएंट आएंगे
  • हॉनर 6एक्स में मेटल बैकपैनल है। इसके किनारे घुमावदार हैं
  • हॉनर 6एक्स ईएमयूआई 4.1 पर चलता है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है
हुवावे टर्मिनल का ऑनलाइन ब्रांड हॉनर धीरे-धीरे भारतीय मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि वह हॉनर 6एक्स को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च कर रही है। हमें इस फोन की पहली झलक पिछले साल अक्टूबर महीने में मिली थी जब इसे चीन में लॉन्च किया गया। अब सीईएस 2017 में घोषणा की गई है कि इसे जल्द ही अन्य मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें भारत भी शामिल है।

हॉनर 6एक्स के दो वेरिएंट आएंगे। एक 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा और दूसरे में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी। हमें उम्मीद है कि 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट को भारत में 15,000 रुपये से कम कीमत में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट ग्रे, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। हमने सीईएस की घोषणा से पहले मुंबई में हैंडसेट की चीनी यूनिट के साथ थोड़ा वक्त बिताया। अब हम अपने अनुभव को आपके साथ साझा करेंगे। इस स्मार्टफोन युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस फोन में दो रियर कैमरे हैं।

हॉनर 6एक्स में मेटल बैकपैनल है। इसके किनारे घुमावदार हैं, लेकिन इस पर दाग आसानी से लग जाते हैं। फ्रंट पैनल की बनावट ऐसी है कि हॉनर 6एक्स मजबूत होने का एहसास देता है। 5.5 इंच के स्क्रीन के बावज़ूद इसे एक हाथ से इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं होती। इसमें आपको ऑनस्क्रीन एंड्रॉयड नेविगेशन बटन मिलेंगे। डिज़ाइन में कुछ भी अद्भुत नहीं है। लेकिन यह दिखने में अच्छा लगता है और संतुष्टि का एहसास देता है।

दायीं तरफ दिए गए पावर और वॉल्यूम बटन तक पहुंचना आसान है। फिंगरप्रिंट सेंसर बैकपैनल पर है, कैमरा लेंस के ठीक नीचे। हाइब्रिड सिम ट्रे बायीं तरफ है। इसका मतलब है कि आप दूसरे सिम और माइक्रोएसडी कार्ड में से एक को ही इस्तेमाल कर सकेंगे। एक स्पीकर और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट हैंडसेट के निचले हिस्से में है। और 3.5 एमएम वाला ऑडियो सॉकेट टॉप पर है।
Advertisement
 

हॉनर 6एक्स ईएमयूआई 4.1 पर चलता है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। आपको कई ऐप पहले से इंस्टॉल मिलेंगे। इस वजह से यूज़र इंटरफेस थोड़ा भरा-भरा होने का एहसास देता है। वहीं, कस्टम आइकन और ग्राफिक्स को बेहद ही साधारण और पॉलिश्ड रखा गया है। इस कारण से इसे इस्तेमाल करना और आसान है। नोटिफिकेशन ड्रॉअर को बहुत कस्टमाइज़ किया गया है।
Advertisement

परफॉर्मेंस अच्छी है। लेकिन हम आखिरी फैसला बेंचमार्क टेस्ट करने के बाद ही सुनाएंगे। आपको 3340 एमएएच की बैटरी भी मिलेगी।

5.5 इंच का फुल-एचडी स्क्रीन बेहद ही शार्प और सेचुरेटेड है। इसके साथ हमारा अनुभव संतोषजनक रहा। रियर हिस्से पर एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। दूसरे सेंसर का इस्तेमाल डेप्थ सेंसिंग के लिए होगा। इसकी मदद से हॉनर 6एक्स का कैमरा ऐप फोटो खींचने के बाद तस्वीरों में कई किस्म के बदलाव करने की सुविधा देता है। यह क्लोज़ अप शॉट में सबसे अच्छा काम करता है। हम कैमरे की परफॉर्मेंस के बारे में रिव्यू में विस्तार से बताएंगे।
Advertisement

हॉनर 6एक्स की भिड़ंत कई बेहतरीन फोन से होगी, लेकिन ऐसा लगता है कि यह फोन भी लोकप्रिय होगा। गैजेट्स 360 के रिव्यू का इंतज़ार कीजिए जिसमें हम आपको हॉनर 6एक्स की खूबियों और कमियों के बारे में बताएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Decent app and gaming performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Accurate fingerprint sensor
  • Bad
  • No Wi-Fi ac or USB Type-C
  • Average low-light camera performance
  • Hybrid SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 655

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.