हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन भारत में इस महीने हो सकता है लॉन्च

हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन भारत में इस महीने हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल की सब ब्रांड कंपनी हॉनर भारत में जल्द अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी जनवरी के आखिर में भारत में अपना हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन पेश कर सकती है। अभी इस फोन की कीमत व उपलब्धता की जानकारी नहीं मिली है। अक्टूबर में इस स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट चीन में लॉन्च किए गए थे।

3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वाले वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 9,885 रुपये) है। 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1299 चीनी युआन (करीब 12,850 रुपये) व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1599 चीनी युआन (करीब 15,825 रुपये) है। अभी यह साफ नहीं है कि भारत में किस वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा। हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन में गोल्ड, सिल्वर, ग्रे, ब्लू और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में आता है।

हॉनर 6एक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 655 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। यूज़र के लिए कंपनी ने रैम के दो विकल्प उपलब्ध कराए हैं- 3 जीबी और 4 जीबी। 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट सिर्फ 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं, 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। तीनों ही वेरिएंट में ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलेगा। हॉनर 6एक्स में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। आप एक वक्त में दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

हॉनर 6एक्स में डुअल कैमरा सेटअप का है। रियर कैमरे में एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद रहेगा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3270 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »