हॉनर 6एक्स के 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की बिक्री आज

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 फरवरी 2017 14:22 IST
ख़ास बातें
  • 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है
  • हॉनर 6एक्स को अमेज़न इंडिया पर फ्लैश सेल के ज़रिए बेचा जा रहा है
  • यह भारत का डुअल कैमरे वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है
हुवाने ने अपने हॉनर ब्रांड का हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था। इसकी कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में यूज़र को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।

हॉनर 6एक्स को अमेज़न इंडिया पर फ्लैश सेल के ज़रिए बेचा जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि पहली फ्लैश सेल में सिर्फ 12,999 रुपये वाले मॉडल को उपलब्ध कराया गया था। अब गुरुवार को दोपहर 2 बजे हैंडसेट की दूसरी फ्लैश सेल आयोजित की जाएगी। इस सेल में 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट भी उपलब्ध होगा। अगर आपने आज की सेल के लिए रजिस्टर नहीं किया है तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं। आप चाहें तो 16 फरवरी को होने वाली अगली सेल के लिए रजिस्टर करवा सकते हैं।


हॉनर 6एक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 655 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलेगा। हॉनर 6एक्स में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। आप एक वक्त में दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

हॉनर 6एक्स में डुअल कैमरा सेटअप है। रियर कैमरे में एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद रहेगा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3340 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके बारे में 600 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 23 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.1, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 150.9x76.2x 8.2 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Decent app and gaming performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Accurate fingerprint sensor
  • Bad
  • No Wi-Fi ac or USB Type-C
  • Average low-light camera performance
  • Hybrid SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 655

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.