Honor 20 Lite की तस्वीर आई सामने, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है इसमें

Honor 20 Lite Launch Date: हॉनर 20 लाइट उर्फ हॉनर 20 यूथ एडिशन के आधिकारिक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आ गए हैं। जानें Huawei के सब-ब्रांड Honor के आगामी हैंडसेट के बारे में।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2019 10:55 IST

Honor 20 Lite: हॉनर 20 लाइट की तस्वीर आई सामने, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है इसमें

Photo Credit: JD.com

Honor 20 Lite Launch Date: हॉनर 20 लाइट उर्फ हॉनर 20 यूथ एडिशन 22 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। Honor 20 Lite के आधिकारिक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आ गए हैं। सामने आई तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है तो ऐसे में यह हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। हॉनर 20 लाइट के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, इसमें 24 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के बजाय 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा।  

Gizmochina ने स्पॉट किया है कि Honor 20 Lite रिजर्वेशन के लिए JD.com पर उपलब्ध है। रिजर्वेशन पेज़ से संकेत मिला है कि हॉनर 20 लाइट के तीन कलर वेरिएंट हैं, ब्लैक वाटर जेड, मैजिक नाइट ब्लैक और आइसलैंडिक फेंटेसी। याद करा दें कि इस माह के शुरुआत में Honor ने Vmall पर रिजर्वेशन लेने शुरू किए थे।

Honor 20 Lite के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप-नॉच और फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन की सामने आई तस्वीर से इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिलेगी। टीना पर लिस्टिंग के अनुसार, हॉनर 20 लाइट (चीनी वेरिएंट) में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है।

Honor 20 Lite में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है। हॉनर 20 लाइट (चीनी वेरिएंट) में 48 मेगापिक्ल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। Honor 20 Lite Price के बारे में फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  9. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  10. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.