Honor 10 Lite 15 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च

Honor ने अब पुष्टि की है कि Honor 10 Lite को भारतीय मार्केट में 15 जनवरी को उतारा जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 जनवरी 2019 15:56 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 10 लाइट की कीमत 1399 चीनी युआन (करीब 14,400 रुपये) से शुरू
  • Honor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं
  • Honor 10 Lite एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर मिलेगा

Honor 10 Lite 15 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च

Honor ने कुछ दिन पहले ही भारतीय मार्केट में एक नया फोन लाने का टीज़र Flipkart पर जारी किया था। इस हॉनर हैंडसेट के संबंध में खुलासा मंगलवार को किया जाना था। हालांकि, कंपनी ने अब पुष्टि की है कि Honor 10 Lite को भारतीय मार्केट में 15 जनवरी को उतारा जाएगा। अब Flipkart पर Honor 10 Lite स्मार्टफोन के लिए नया वेबपेज भी लाइव किया गया है, लेकिन पुराने पेज पर अब भी स्मार्टफोन को रात 8 बजे पेश किए जाने का दावा है। हमने इस असमंजस की स्थिति के संबंध में Huawei और Flipkart को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, Honor 10 Lite को भारत में ग्रेडिएंट ब्लू, वैली व्हाइट और मैजिक नाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

Huawei के सब-ब्रांड ने पुष्टि की है कि Honor 10 Lite भारतीय मार्केट में 15 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा। Flipkart पर लाइव नए पेज में इस स्मार्टफोन को अगले हफ्ते पेश किए जाने का ज़िक्र है। इसके अलावा हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर, 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और ग्रेडिएंट बैक पैनल जैसे फीचर का ज़िक्र है। इसके अलावा फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बेचा जाएगा।
Advertisement
 
 

Honor 10 Lite की भारत में कीमत (अनुमानित)

इस फोन को चीनी मार्केट में नवंबर में पेश किया गया था। यहां हॉनर 10 लाइट की कीमत 1399 चीनी युआन (करीब 14,400 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाता है। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 1,699 चीनी युआन (करीब 17,500 रुपये) है। सबसे महंगा मॉडल 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 1899 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) है। हम भारत में Honor 10 Lite की कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं। स्मार्टफोन ग्रेडिएंट ब्लू, ग्रेडिएंट रेड, लिली वैली व्हाइट और मैजिक नाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 

Honor 10 Lite स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 10 लाइट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 415 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉम किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

Honor 10 Lite के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक,  जीपीएस/ ए जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3,400 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 154.8x73.64x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Bad
  • Average cameras
  • Camera AI isn’t useful
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉम किरिन 710

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.