Honor 10 Lite की प्री-ऑर्डर बुकिंग लॉन्च से पहले शुरू, तस्वीरें लीक

हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर के अगले स्मार्टफोन Honor 10 Lite चीन में 21 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले Honor 10 Lite को हुवावे की चीनी रिटेलर Vmall वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Honor 10 Lite की प्री-ऑर्डर बुकिंग लॉन्च से पहले शुरू, तस्वीरें लीक
ख़ास बातें
  • हॉनर 10 लाइट के अलग-अलग ग्रेडिएंट कलर वेरिएंट की झलक मिली
  • Honor 10 Lite के कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ
  • 21 नवंबर को चीन में लॉन्च होगा हॉनर 10 लाइट
विज्ञापन
हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर के अगले स्मार्टफोन Honor 10 Lite चीन में 21 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले Honor 10 Lite को हुवावे की चीनी रिटेलर Vmall वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त हॉनर 10 लाइट हैंडसेट को सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर भी लिस्ट किया गया है। दूसरी तरफ, इस फोन के सुप्रीम वेरिएंट लाए जाने की भी खबर आई है।

चीनी मार्केट में Honor 10 Lite हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। बुकिंग 13 नवंबर से शुरू हुई है और यह 21 नवंबर तक चलेगी। भले ही इच्छुक ग्राहक एक निर्धारित राशि देकर फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग कर सकते हैं, लेकिन कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। एक वीडियो में हॉनर 10 लाइट के अलग-अलग ग्रेडिएंट कलर वेरिएंट की झलक मिली है जो दिखने Honor 10 जैसा ही लगता है। हैंडसेट के फ्रंट पैनल को नहीं दिखाया गया है। 24 मेगापिक्सल के कैमरे का ज़िक्र है। लेकिन यह साफ नहीं है कि यह सेंसर फ्रंट पैनल पर होगा या रियर पैनल पर। एआई कैमरा सेटअप की भी पुष्टि हुई है।

इसके अलावा टीना की वेबसाइट के Honor 10 Lite के कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग से आम ब्लैक कलर और ग्रेडिएंट कलर का भी खुलासा हुआ है। इसके अलावा तस्वीर से यह भी साफ है कि डिज़ाइन में Honor 8X की झलक है। डिस्प्ले एक्टिव नहीं होने के कारण इसमें डिस्प्ले नॉच की मौज़ूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी है। लिस्टिंग में किसी स्पेसिफिकेशन और फीचर का ज़िक्र नहीं है।

SlashLeaks द्वारा साझा की गई कुछ तस्वीरों से ऐसा लगता है कि Honor लिमिटेड एडिशन सुप्रीम हॉर 10 लाइट से भी पर्दा उठा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 10 Lite, Honor, Huawei
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »