• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia स्‍मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने लॉन्‍च किया HMD Vibe फोन, जानें फीचर्स, कीमत

Nokia स्‍मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने लॉन्‍च किया HMD Vibe फोन, जानें फीचर्स, कीमत

HMD Vibe : फोन में 6.56 इंच का डिस्‍प्‍ले है, जिसमें एचडी प्‍लस रेजॉलूशन उभरता है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्त्‍ज है।

Nokia स्‍मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने लॉन्‍च किया HMD Vibe फोन, जानें फीचर्स, कीमत

HMD Vibe में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ 6GB रैम दी गई है।

ख़ास बातें
  • HMD Vibe स्‍मार्टफोन हुआ पेश
  • अमेरिकी मार्केट के लिए लाया गया फोन
  • इसमें 6 जीबी रैम दी गई है
विज्ञापन
भारत समेत दुनियाभर में Nokia ब्रैंड वाले स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च करने वाली HMD ने कुछ महीनों पहले ही क्लियर कर दिया था कि वह HMD ब्रैंड के तले भी नई डिवाइस लॉन्‍च करेगी। बीते कई दिनों से खबरें हैं कि वह HMD Pulse Pro को लॉन्‍च करने वाली है। इस फोन को ग्‍लोबल ऑडियंस के लिहाज से तैयार किया जा रहा है। अब HMD ने अमेरिकी मार्केट के लिए एक स्‍मार्टफोन HMD Vibe पेश किया है। वैसे तो इसे मई में लॉन्‍च किया जाएगा, लेकिन फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और प्राइसिंग सामने आ गई है। 
 

HMD Vibe Price

HMD Vibe की कीमत 150 डॉलर (लगभग 12498 रुपये) है। यह अमेरिकी मार्केट में मई में उपलब्‍ध होगा। फोन को एचएमडी की वेबसाइट के अलावा एमेजॉन और बेस्‍डबाय से लिया जा सकेगा। 
 

HMD Vibe Features, Specifications

HMD Vibe को उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जिनका बजट टाइट है। फोन में 6.56 इंच का डिस्‍प्‍ले है, जिसमें एचडी प्‍लस रेजॉलूशन उभरता है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्त्‍ज है। 

HMD Vibe में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ 6GB रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है, जबकि रैम को भी वर्चुअली एक्‍सपेंड करने की सुविधा है। 

HMD Vibe में 13 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ ही 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर है। सेल्‍फी के लिए फोन में 5 एमपी का कैमरा है। फोन में 4 हजार एमएएच की बैटरी है, जोकि फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करती। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्‍स में सिर्फ 10W का चार्जर मिलता है। खास यह है कि फोन को IP52 रेटिंग मिली है, जो इसे डस्‍ट-प्रूफ बनाती है। यह फोन ना तो 5जी है, ना ही इसमें फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »