• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • बिजनेस करने वालों के लिए HMD ने लॉन्‍च किया खास फोन! मिलेगी तगड़ी सिक्‍यो‍रिटी, जानें प्राइस

बिजनेस करने वालों के लिए HMD ने लॉन्‍च किया खास फोन! मिलेगी तगड़ी सिक्‍यो‍रिटी, जानें प्राइस

HMD Pulse+ Business Edition : कंपनी का वादा है कि यूजर्स को 3 साल की वॉरंटी और 5 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट्स इस फोन में मिलेंगे।

बिजनेस करने वालों के लिए HMD ने लॉन्‍च किया खास फोन! मिलेगी तगड़ी सिक्‍यो‍रिटी, जानें प्राइस

इस फोन के साथ कंपनी रिपेयरबेल सॉल्‍यूशन भी लाई है यानी फोन के स्‍पेयर पार्ट्स को बदला जा सकेगा।

ख़ास बातें
  • HMD Pulse+ Business Edition स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • बिजनेस करने वालों के लिए तैयार किया गया है फोन
  • इस खुद भी रिपेयर किया जा सकता है
विज्ञापन
नोकिया स्‍मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी (HMD) ने HMD Pulse+ बिजनेस एडिशन (Pulse+ Business Edition) फोन लॉन्‍च किया है। नए एचएमडी स्‍मार्टफोन में ऐसे ढेरों फीचर हैं, जो बिजनेस पर फोकस करते हैं। इसमें नेटवर्क लॉकडाउन का ऑप्‍शन मिलता है साथ ही फोन सेटअप के दौरान बायोमैट्रिक आइ‍डेंटिफ‍िकेशन को डिसेबल किया जा सकता है। कंपनी का वादा है कि यूजर्स को 3 साल की वॉरंटी और 5 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट्स इस फोन में मिलेंगे।  
 

HMD Pulse+ Business Edition Price 

HMD Pulse+ Business Edition को यूरोप में लाया गया है, जहां इसकी कीमत 199 यूरो (18,033 रुपये) है। 
 

HMD Pulse+ Business Edition Specifications 

HMD Pulse+ Business Edition में वैसे तो कई खूबियां हैं, लेकिन फर्मवेयर-ओवर-द-एयर (FOTA) सर्विस सबसे खास है। इसकी मदद से बिजनेस यूजर्स कई सारी डिवाइसेज पर इंस्‍टॉल्‍ड ऐप्‍स को मैनेज और अपडेट कर सकते हैं। 

इस फोन के साथ कंपनी रिपेयरबेल सॉल्‍यूशन भी लाई है यानी फोन के स्‍पेयर पार्ट्स को बदला जा सकेगा। कंपनी ने इसके लिए आईफ‍िक्‍स‍िट के साथ पार्टनरशिप की है। फोन में बड़ा इशू आने पर कंपनी डोर-टु-डोर केयर सर्विस ऑफर कर रही है। 

HMD Pulse+ Business Edition को अप्र‍िकॉट क्रश कलर में लिया जा सकता है। यह ग्‍लेशियर ग्रीन और मिडनाइट ब्‍लू में भी आता है। 

फोन में 6.56 इंच का HD+ IPS डिस्‍प्‍ले दिया गया है। उसका एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। Pulse+ Business Edition में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 50 एमपी का है। सेल्‍फी कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। दावा है कि यूजर इसे घर बैठे बदल सकते हैं। 

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में फोन में NFC, WiFi, ब्‍लूटूथ 5.0 की सुविधा है। एक USB Type-C 2.0 पोर्ट है। नए एचएमडी फोन में यूनिसॉक T606 प्रोसेसर लगाया गया है। 6 जीबी रैम इसमें है साथ ही 128 जीबी इंटरनल स्‍टाेरेज दिया गया है। फोन का वजन 187 ग्राम है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »