Nokia इस साल इन छह स्मार्टफोन को करेगी लॉन्च

Nokia 9.3 PureView ब्रांड का लेटेस्ट फ्लैगशिप होगा और कथित तौर पर फोन कई लीक्स और अफवाहों के जरिए हमारे सामने आ चुका है।

Nokia इस साल इन छह स्मार्टफोन को करेगी लॉन्च

Nokia इस साल अपने कई स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है

ख़ास बातें
  • Nokia 9.3 PureView, Nokia 7.3 5G और Nokia 6.3 चौथी तिमाही में होंगे लॉन्च
  • Nokia 2.4 और Nokia 3.4 के लॉन्च को लेकर भी मिली जानकारी
  • Nokia 8.3 5G इस महीने किया जा सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Nokia 9.3 PureView, Nokia 7.3 5G और Nokia 6.3 को इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नोकिया लाइसेंसधारी HMD Global ने 2020 की चौथी तिमाही के लिए एक प्रमुख लॉन्च इवेंट की योजना बनाई है और यह देखते हुए कि नोकिया 9.3 प्योरव्यू, नोकिया 7.3 5जी और नोकिया 6.3 जल्द ही प्रोडक्शन स्टेज में आने वाले हैं, उनकी भी घोषणा होने की उम्मीद है। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि Nokia 8.3 5G इस महीने लॉन्च किया जा सकता है, जबकि Nokia 2.4 और Nokia 3.4 को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 9.3 PureView ब्रांड का लेटेस्ट फ्लैगशिप होगा और कथित तौर पर फोन कई लीक्स और अफवाहों के जरिए हमारे सामने आ चुका है। Nokia 7.3 और Nokia 6.3 को सितंबर में IFA 2020 में ब्रांड के किफायती स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। अब, Nokiapoweruser की एक रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि तीनों फोन ने प्रोडक्शन स्टेज को लगभग पूरा कर लिया है और इसे अंतिम टेस्टिंग स्टेज में भेजा जाएगा। इससे पता चलता है कि प्रोडक्शन सितंबर या अक्टूबर में शुरू होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि HMD Global 2020 की चौथी तिमाही इन स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए एक बड़े लॉन्च इवेंट की योजना बना रही है।

Nokia 8.3 5G को लेकर रिपोर्ट का दावा है कि इसे अगस्त के अंत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को मूल रूप से मार्च में घोषित किया गया था, लेकिन COVID-19 लॉकडाउन के कारण लॉन्च में देरी हुई। अब, ऐसा लगता है कि नोकिया चुनिंदा बाज़ारों में फोन को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, Nokia 2.4 और Nokia 3.4 को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। एक रिपोर्ट का दावा था कि नोकिया 2.4 को सितंबर में होने वाले IFA 2020 में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन इस इवेंट के आयोजन पर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। हालांकि, ऐसा लगता है कि ब्रांड सितंबर में नोकिया 3.4 के साथ इस फोन को लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  2. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  7. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  8. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  9. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  10. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »