नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन 2017 की पहली छमाही में होंगे लॉन्च

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन 2017 की पहली छमाही में होंगे लॉन्च
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल कंपनी ने किया आधिकारिक ऐलान
  • नोकिया एंड्रॉयड फोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेंस में पेश किया जा सकता है
  • नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं
विज्ञापन
फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने आधिकारिक तौर पर नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन की मोबाइल मार्केट में वापसी का ऐलान कर दिया है। नोकिया ब्रांड का पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन 2017 की पहली छमाही में उपलब्ध होगा। यह जानकारी एचएमडी ग्लोबल द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

याद रहे कि इस साल की शुरुआत में नोकिया ने एचएमडी ग्लोबल के साथ 10 साल के लिए नोकिया ब्रांड के फोन बनाने का समझौता किया था। नए ऐलान से इतना तो साफ है कि एचएडी द्वारा स्मार्टफोन, टैबलेट पर नोकिया ब्रांड के इस्तेमाल को लेकर सारी कागज़ी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

नोकिया ने एक बयान में कहा, "एचएमजडी ने आज ऐलान किया है कि ब्रांड ट्रांजिशन का काम पूरा हो गया है। इसका मतलब है कि अब नए नोकिया फोन का निर्माण एचएमडी ग्लोबल द्वारा किया जाएगा।"

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "समझौते के तहत नोकिया एचमडी द्वारा बेचे गए नोकिया ब्रांड के हर मोबाइल फोन और टैबलेट पर रॉयलिटी पाएगी।"

एचएमडी ने बताया कि वह इनोवेशन, क्वालिटी और एक्सपीरियंस को ध्यान  में रखते हुए कई किस्म के कंज़्यूमर डिवाइस पर काम कर रही है। इसके साथ मौज़ूद होगा नोकिया फोन का डिज़ाइन, मजबूती और भरोसा। भारत जैसे क्षेत्रीय मार्केट को ध्यान में रखते हुए एचएमडी ने नोकिया के कई पूर्व कमर्चारियों को अपने साथ जोड़ा है।

कयास लगाये जा रहे हैं कि एचएमडी पहले नोकिया ब्रांड एंड्रॉयड स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेंस में पेश करेगी। नोकिया एंड्रॉयड फोन को लेकर अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। हाल ही में पता चला था कि नोकिया डी1सी के दो वेरिएंट होंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Mobiles, Android, HMD, Nokia Android Phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »