इस गेम का पहले दिन का रेवेन्यू Avatar, Spider-Man: Brand New Day और Avengers: Endgame जैसी लोकप्रिय मूवीज के बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन से भी अधिक है
Photo Credit: Rockstar Games
इस गेम के लॉन्च की वजह से PS 5 की बिक्री भी बढ़ी है
गेमिंग के सेगमेंट में तहलका मचाने वाली Grand Theft Auto 6 ने कुछ रिकॉर्ड बनाए हैं। Sony के PlayStation के लिए यह सबसे बड़ा लॉन्च बनी है। GTA 6 की पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर की रही है। यह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस का भी नया रिकॉर्ड है।
Rockstar Games की इस एक्शन गेम ने PlayStation पर प्री-ऑर्डर्स का भी रिकॉर्ड बनाया है। Sony ने बताया है कि 19 नवंबर से 22 नवंबर के बीच PlayStation पर GTA 6 में 3.9 करोड़ से अधिक प्लेयर्स ने लगभग 68.3 करोड़ घंटे की अवधि के लिए लॉग किया था। इसमें प्रत्येक प्लेयर ने गेम को एक्सप्लोर करने में औसत 17.4 घंटे लगाए हैं। GTA 6 के लॉन्च की वजह से PS 5 की बिक्री भी बढ़ी है। नए PS 5 कंसोल्स में से लगभग 70 प्रतिशत पर यह पहली खेली गई गेम है।
Sony ने PS 5 के यूजर्स को धन्यवाद देने के साथ ही Rockstar Games को इस एक्शन और एडवेंचर गेम के सफल लॉन्च के लिए बदाई दी है। Rockstar Games का कंट्रोल रखने वाली Take-Two ने बताया था कि यह सबसे अधिक प्री-ऑर्डर्स वाली गेम है। GTA 6 के लॉन्च से पहले इसकी लगभग 3.25 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में यह एक रिकॉर्ड है। Rockstar Games के फाउंडर, Sam Houser ने कहा था, "GTA 6 के साथ Rockstar Games ने एक नए चैप्टर में एंट्री की है। दुनिया भर में प्लेयर्स से मिल रहे रिस्पॉन्स से हम बहुत खुश हैं।" इस गेम का पहले दिन का रेवेन्यू Avatar, Spider-Man: Brand New Day और Avengers: Endgame जैसी लोकप्रिय मूवीज के बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन से भी अधिक है।
प्लेस्टेशन 5 और Microsoft के Xbox पर इस गेम को 19 नवंबर को लॉन्च किया गया था। PlayStation स्टोर और Xbox स्टोर पर GTA 6 को डिजिटल तरीके से डाउनलोड किया जा सकता है। Sony और Microsoft ने बताया है कि PlayStation और Xbox के स्टोर्स के लिए GTA 6 सबसे अधिक प्री-ऑर्डर हासिल करने वाली गेम है। GTA 6 को तैयार करने में भारत का भी बड़ा योगदान है। Rockstar Games के बेंगलुरू के स्टूडियो में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स ने इस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इंटरनेशनल गेमिंग इंडस्ट्री में यह भारत का महत्व बढ़ने का भी संकेत है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999