मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका

अगर आपका मोबाइल कहीं खो जाता है या अगर चोरी हो जाता है तो आप चोरी होने के तुरंत बाद ही एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं।

मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका

Photo Credit: Unsplash

मोबाइल चोरी होने के तुरंत बाद ही एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। (सांकेतिक फोटो)

ख़ास बातें
  • चोरी होने के तुरंत बाद ही एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं।
  • संबंधित राज्य की अधिकारिक पुलिस वेबसाइट पर जाकर FIR करवाएं।
  • मोबाइल का IMEI नंबर, अपना नाम, पता और खोने की तारीख व जगह भरें।
विज्ञापन

मोबाइल फोन चोरी हो जाना आज के समय में बहुत बड़ा नुकसान होने के बराबर है। मोबाइल फोन सिर्फ कॉल और मैसेज करने का साधन नहीं है, इसमें हमारे दोस्त, परिवार और करीबियों की यादें भी संजोई होती हैं। इसी के साथ कई तरह की निजी और बैंकिंग संबंधी जानकारी जैसे बैंक अकाउंट, पासवर्ड, जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी सेव रहते हैं। ऐसे में मोबाइल फोन का खोना किसी सदमे से कम नहीं होता है। लेकिन फोन खो जाने पर सबसे पहले मन में सवाल यही आता है कि FIR कैसे दर्ज करवाई जाए। थाने का झंझट और बार-बार पुलिस के चक्कर? नहीं, आप घर बैठे भी आसानी से मिनटों में ही खोए हुए फोन की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, और मोबाइल सिम को बंद करवा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे? 

मोबाइल चोरी होने या गुम हो जाने पर हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में फोन का गलत इस्तेमाल न हो, और डेटा का कोई गलत इस्तेमाल न कर ले, कोई फ्रॉड न कर दे इसलिए फोन खो जाने या चोरी होने पर कुछ स्टेप्स हमें तुरंत फॉलो कर लेने चाहिएँ। 

चोरी हुए मोबाइल की करवाएं तुरंत एफआईआर
अगर आपका मोबाइल कहीं खो जाता है या अगर चोरी हो जाता है तो आप चोरी होने के तुरंत बाद ही एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। संबंधित राज्य की अधिकारिक पुलिस वेबसाइट पर जाकर FIR करवाई जा सकती है। उदारण के लिए दिल्ली में फोन चोरी हुआ है तो दिल्ली पुलिस की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एफआईआर वाले सेक्शन में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 

  • संबंधित पुलिस वेबसाइट पर जाकर खोए हुए सामान की शिकायत वाले लिंक पर जाएं। 
  • यहां पर Lost Article का विकल्प चुनें।
  • यहां पर मोबाइल का IMEI नंबर, अपना नाम, पता और खोने की तारीख व जगह की जानकारी भरें।
  • शिकायत दर्ज होने के बाद मिलने वाली पावती (Acknowledgment) या कॉपी को सुरक्षित रख लें।

CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं 

  • मोबाइल खोने पर तुरंत भारत सरकार के CEIR पोर्टल के लिंक पर जाएं।
  • यहां पर ब्लॉक Stolen/Lost Mobile का ऑप्शन चुनें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे मोबाइल का IMEI नंबर, कंपनी का नाम, बिल और पुलिस शिकायत की कॉपी अपलोड करें।
  • ओटीपी दर्ज करें। 
  • फॉर्म जमा करने के बाद आपका फोन ब्लॉक हो जाएगा जिससे कि कोई भी अन्य व्यक्ति आपके फोन और उसके डेटा का दुरुपयोग नहीं कर पाएगा। 
     
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »