Google Pixel 9 सीरीज समय से पहले होगी लॉन्च! 13 अगस्त को होने जा रहा Made by Google इवेंट

Google का अपकमिंग पिक्सल फोन Pixel 9 Pro XL हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जून 2024 10:03 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 9 Pro XL हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया था।
  • स्मार्टफोन Tensor G4 चिपसेट पर बेस्ड होगा।
  • गूगल जल्द ही इस नई सीरीज के स्मार्टफोन्स से पर्दा उठा सकती है।

Google Pixel 8 Pro में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: X/@TheGalox_

Google Pixel 9 सीरीज समय से पहले लॉन्च हो सकती है। कंपनी हर साल अपना लॉन्च ईवेंट अक्टूबर या नवंबर में आयोजित करती है, लेकिन इस बार गूगल का लॉन्च इवेंट काफी पहले ही आयोजित होने जा रहा है। Google ने घोषणा कर दी है कि Made by Google ईवेंट को वह कैलिफॉर्निया में अगस्त में आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने कई पिक्सल डिवाइसेज पेश करेगी। 

गूगल का Made by Google इवेंट 13 अगस्त के लिए फिक्स हो चुका है। इवेंट में कंपनी पिक्सल डिवाइसेज को लॉन्च करेगी जिसमें Pixel 9 सीरीज, Pixel Watch 3 XL, और गूगल का अपकमिंग ओएस एंड्रॉयड 15 भी लॉन्च किया जा सकता है। गूगल ने लॉन्च इवेंट को समय से पहले घोषित करके मार्केट में सनसनी पैदा कर दी है। हालांकि टेक दिग्गज ने इसके पीछे की वजह नहीं बताई है कि वह इवेंट को इतना जल्द क्यों आयोजित कर रही है। 

Pixel 9 सीरीज में 4 मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं जिसमें Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही पिक्सल की लेटेस्ट स्मार्टवॉच Pixel Watch 3 XL भी यहां लॉन्च की जा सकती है। लॉन्च इवेंट का एक बड़ा आकर्षण Android 15 भी होगा। कंपनी का ये लेटेस्ट OS लॉन्च के बाद जल्द ही यूजर्स के पास रोल आउट करना शुरू कर दिया जाएगा। Android 15 के साथ कंपनी यूजर्स के लिए पहले से ज्यादा ऑप्टिमाइज्ड एक्सपीरियंस लेकर आ सकती है। 

Google का अपकमिंग पिक्सल फोन Pixel 9 Pro XL हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया था। फोन को 'कोमोडो' कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया है। सेटअप में 1.95GHz पर चलने वाले 4 कोर, 2.60GHz पर चलने वाले 3 कोर और 3.10GHz पर चलने वाला एक प्राइमरी कोर शामिल है। इससे पता चला है कि स्मार्टफोन Tensor G4 चिपसेट पर बेस्ड होगा। ऑनबोर्ड पर Mali-G715 GPU है। डाटाबेस लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Pixel 9 Pro XL में 16GB RAM होगी। गूगल जल्द ही इस नई सीरीज के स्मार्टफोन्स से पर्दा उठा सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pixel 9, Pixel 9 Pro XL, Pixel 9 series

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.