Google की Pixel 8 सीरीज में आएगा नया मिंटी फ्रेश कलर

गूगल ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर Pixel 8 सीरीज के लिए नए Minty Fresh कलर का टीजर दिया है। इसे 25 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 22 जनवरी 2024 16:34 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Pixel 8 और 8 Pro शामिल हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में गूगल का Tensor G3 प्रोसेसर और 256 GB तक स्टोरेज है
  • Pixel 8 में 4,575 mAh और 8 Pro में 5,050 mAh की बैटरी है

नया कलर गूगल स्टोर पर एक्सक्लूसिव हो सकता है

टेक्नोलॉजी कंपनी Google की Pixel 8 सीरीज में जल्द ही एक नया कलर जोड़ा जाएगा। लगभग चार महीने पहले लॉन्च की गई इस सीरीज में Pixel 8 और 8 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में गूगल का Tensor G3 प्रोसेसर और 256 GB तक की स्टोरेज है। Pixel 8 को Hazel, Obsidian और Rose कलर्स और 8 Pro को Bay, Obsidian और Porcelain कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। 

गूगल ने सोशल मीडिया चैनल्स पर Pixel 8 सीरीज के लिए नए Minty Fresh कलर का टीजर दिया है। इसे 25 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसके प्राइस को इस सीरीज के अन्य वेरिएंट्स के समान रखा जा सकता है। नया कलर गूगल स्टोर पर एक्सक्लूसिव हो सकता है। देश में Pixel 8 के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 75,999 रुपये और Pixel 8 Pro के 12 GB RAM + 128 GB स्टोरेज का 1,06,999 रुपये है। Pixel 8 में 4,575 mAh और 8 Pro में 5,050 mAh की बैटरी है। 

ये स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 14 पर चलते हैं। इनमें होल पंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। ये दोनों डुअल-सिम स्मार्टफोन हैं। Pixel 8 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.2-इंच FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले  2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट के साथ है। गूगल अपने Pixel डिवाइसेज में रिपेयर मोड लाने की तैयारी कर रही है। इस फीचर को बाद में कंपनी एंड्रॉयड का इस्तेमाल करने वाले सभी स्मार्टफोन्स में उपलब्ध करा सकती है। इससे पहले दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने अपने Galaxy डिवाइसेज में नया फीचर Maintenance Mode जोड़ा था। 

इस मोड में यूजर का एक नया प्रोफाइल तैयार किया जाता है, जिससे इस मोड के एक्टिवेट होने पर मेन यूजर का डेटा लॉक हो जाता है। इस फीचर से यूजर्स को अपने स्मार्टफोन को सर्विस के लिए देने पर उसके बैकअप या रीसेट करने की जरूरत नहीं होती। इससे एक नए डिवाइस में लॉग इन करने और प्रत्येक चीज को दोबारा सेटअप करने की जरूरत भी कम हो जाती है। गूगल भी पिक्सल डिवाइसेज के लिए इस तरह के मोड पर कार्य कर रही है। हालांकि. गूगल का यह फीचर सैमसंग के मेंटेनेंस मोड से काफी अलग हो सकता है। 


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • Bad
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4575 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Fun AI-infused software experience
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Impressive image editing software
  • Long-term commitment to software updates
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Buggy camera app
  • Not made for gaming
  • Average battery life
  • Relatively slow wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1344x2992 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  2. Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  4. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  2. Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन
  3. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
  4. Amazon Prime Days और Flipkart GOAT सेल में iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन पर बंपर डिस्काउंट
  5. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  6. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  7. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  8. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  10. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.